यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: सारण जीतने मैदान में उतरीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य, छठ महापर्व पर पहुंची घाट और मांगा आशीर्वाद
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को सारण से उम्मीदवार बनाया है। सारण से राजद की प्रत्याशी घोषित होने के बाद रोहिणी आचार्य संसदीय क्ष ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, सोनपुर (सारण)। सारण संसदीय क्षेत्र से राजद की उम्मीदवार डॉ. रोहिणी आचार्य ने रविवार की शाम सोनपुर नगर पंचायत में विभिन्न माेहल्लों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा।
इसके बाद डॉ. रोहिणी ने सोनपुर के नारायणी तट स्थित नमामि गंगे घाट पर पहुंचकर छठ महापर्व की व्रतियों से ही मुलाकात की और उनसे भी आशीर्वाद मांगा। उनके साथ काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता चल रहे थे।
इस बीच विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. रोहिणी का भव्य स्वागत किया। रोहिणी आचार्य जहां भी पहुंची बड़ी संख्या में खड़ी महिलाओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वे सोनपुर के बाघ वाले दिवंगत बच्चा बाबू उर्फ अमरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर भी पहुचीं। बच्चा बाबू के पुत्र सुरेश नारायण सिंह ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

(सोनपुर में डॉ. रोहिणी का स्वागत करते सुरेश नारायण सिंह व अन्य)
पिता लालू की भी राजनीतिक कर्मभूमि रही है सोनपुर
सोनपुर में दौरे के दौरान डॉ. रोहिणी ने कहा कि सोनपुर उनके पिता लालू प्रसाद की राजनीतिक कर्मभूमि रही है। यहीं से उनके पिता ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।
क्या बोलीं रोहिणी आचार्य?
डॉ. रोहिणी ने कहा कि सोनपुर उनका घर है और यहां के लोगों से उनका पारिवारिक रिश्ता है। उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें यहां के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। डा. रोहिणी ने कहा कि यहां की बेटी बनकर सेवा करने की उनकी तमन्ना है। छपरा का विकास एवं यहां के लोगों की सेवा वे करेंगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'चुनावी सभा भी करेंगे और...' नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं को बताया अपना मास्टरप्लान
Bihar Politics: 'चुनावी सभा भी करेंगे और...' नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं को बताया अपना मास्टरप्लान