Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chirag Paswan के साथ हो गया 'खेला', लोजपा (रामविलास) के कद्दावर नेता ने छोड़ा साथ; सौंप दिया इस्तीफा

    Updated: Wed, 01 May 2024 08:45 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के बीच राजकुमार गुप्ता ने चिराग पासवान को बड़ा झटका दे दिया है। राजकुमार गुप्ता ने लोजपा (रामविलास) से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि स्व ...और पढ़ें

    Chirag Paswan के साथ हो गया 'खेला', पार्टी के कद्दावर नेता ने छोड़ा साथ; सौंप दिया इस्तीफा
    Chirag Paswan के साथ हो गया 'खेला', पार्टी के कद्दावर नेता ने छोड़ा साथ; सौंप दिया इस्तीफा

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। लोजपा के संस्थापक सदस्य रामविलास पासवान के करीबी वैश्य नेता लोजपा (रामविलास) के प्रथम पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश महासचिव राज कुमार गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राजकुमार गुप्ता पार्टी के पिछले 33 वर्षों से सदस्य रहे।

    राजकुमार गुप्ता ने सैद्धांतिक विचारधारा को छोड़कर गलत नीति की राह अपनाने पर रोष व्यक्त करते हुऐ अपने पद एवं प्राथमिक सदस्य से त्याग पत्र दे दिया है।

    राजकुमार गुप्ता के बारे में जानिए

    विदित हो कि राजकुमार गुप्ता छात्र जीवन से ही स्वर्गीय रामविलास पासवान के मार्ग दर्शन में राजनीति के विभिन्न पदों पर लगभग 33 वर्षों से पार्टी के प्रचार प्रसार में रात दिन लगे रहते थे।

    स्वर्गीय पासवान के मरणोपरांत लोजपा पार्टी में विभाजन हुआ, तब सत्ता पक्ष में न रहकर राजकुमार गुप्ता ने चिराग पासवान के हाथों को मजबूत किया। वह लोजपा (रामविलास) के प्रथम जिला अध्यक्ष बने और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया।

    हालांकि, जब लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण की बारी आई तो ऐसे लोगों को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया जो दूसरे दलों से आए थे। इससे आहत होकर राजकुमार गुप्ता ने पार्टी के सभी पद एवं प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: लोकसभा चुनाव के बीच RJD को बड़ा झटका, पूर्व सांसद ने थामा चिराग पासवान का हाथ

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार को बड़ा झटका! चुनाव के बीच कद्दावर नेता ने दिया JDU से इस्तीफा