Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चिराग ने किया था आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, गुस्से में विरोधियों ने 51 किलो दूध से नहलायी प्रतिमा, बताई ये वजह

    Updated: Fri, 03 May 2024 02:46 PM (IST)

    हाजीपुर लोकसभा सुरक्षित क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने ...और पढ़ें

    आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद लोगों ने 51 किलो दूध से नहलायी प्रतिमा
    आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद लोगों ने 51 किलो दूध से नहलायी प्रतिमा

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। हाजीपुर लोकसभा सुरक्षित क्षेत्र से गुरुवार के दिन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नामांकन किया था।

    नामांकन के पहले रोड शो के दौरान चिराग ने शहर के अनवरपुर चौक के पास स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण किया।

    दूध से आंबेडकर की प्रतिमा को नहलाया

    इसके बाद वह नामांकन करने हाजीपुर समहरणालय परिसर पहुंचे थे। इस बीच पासवान समाज के कुछ लोगों को इस बारे में पता चला कि चिराग पासवान ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की है और माला पहनाई है। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने दूध से आंबेडकर की प्रतिमा को नहलाया। उन्होंने चिराग पासवान को आरक्षण विरोधी बताया।

    चिराग पासवान को बताया आरक्षण विरोधी

    स्थानीय निवासी छोटू कुमार ने बताया कि आंबेडकर ने लोगों के लिए आरक्षण बनाया था, ताकि दलित समाज का विकास हो सके और समाज आगे बढ़ सके, लेकिन चिराग पासवान आरक्षण के सबसे बड़े विरोधी हैं। हमारे समाज से आते हैं, लेकिन हमारे समाज के बारे में सोचते नहीं हैं।

    चिराग ने दी प्रतिक्रिया

    वहीं, इस मामले पर चिराग पासवान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। चिराग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सोच उसी मानसिकता को दर्शाती है, जिस मानसिकता के खिलाफ हमेशा डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने लड़ाई लड़ी।

    ये वही सामंती मानसिकता है और इसके खिलाफ मेरे नेता मेरे पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान ने लड़ाई लड़ी। आज जब मैं बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के माध्यम से पूरे बिहारियों को एकजुट करने पर जुटा हूं, तो राजद और कांग्रेस एवं उनके समर्थक जातिवादी भावनाओं, छूत-अछूत की भावनाओं को भड़काते हैं। हर बिहारी समझ रहा है कि इसके पीछे कौन है, मुझे इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है। इधर, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि चिराग पासवान द्वारा हाजीपुर लोकसभा सीटसे नामांकन के दौरान उक्त प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई थी।

    उन्होंने कहा कि चिराग ने इस घटना पर कहा है कि ऐसी ओछी मानसिकता के खिलाफ हम लगातार लड़ रहे हैं और बाबा साहेब भी लड़ते रहे हैं। वोट की राजनीति के लिए इतनी गिरावट निदंनीय है।

    ये भी पढ़ें-

    Chirag Paswan: 'अगर चाचा मंच पर आते तो मैं...', चिराग ने पशुपति पारस को दिया फाइनल जवाब; सियासी हलचल तेज

    Rahul Gandhi : बिहार BJP को नहीं भाया राहुल गांधी का रायबरेली जाना, इन दो कद्दावर नेताओं ने दिखा दिया आईना