Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से कोहराम, चाचा-चाची के साथ महाकुंभ जा रहे किशोर की मौत

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 11:26 AM (IST)

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें से 9 लोग बिहार के हैं। मरने वालों में वैशाली जिले के एक किशोर ...और पढ़ें

    किशोर की मौत की खबर के बाद रोते-बिलखते स्वजन
    किशोर की मौत की खबर के बाद रोते-बिलखते स्वजन

    HighLights

    1. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में हाजीपुर के किशोर की मौत
    2. चाचा-चाची के साथ महाकुंभ स्नान के लिए जा रहा था
    3. बिहार के अलग-अलग हिस्सों के 9 लोगों की हादसे में हुई मौत

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। New Delhi Station Stampede: महाकुंभ के संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बढ़ने के कारण बीते शनिवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, इसमें 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में वैशाली जिले के एक किशोर की भी मौत हो गई। वैशाली के अलावा बिहार के अलग-अलग इलाकों के कई अन्य लोग भी इस हादसे का शिकार हुए हैं।

    बिहार के 9 लोग शामिल

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है, इसमें बिहार के 9 लोग शामिल हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जो भगदड़ के बाद से अपनों को खोज रहे हैं। अब तक उनका पता नहीं चल पाया है।

    12 साल के नीरज की भगदड़ में मौत

    मृतक की पहचान जिले के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत तिसिऔता थाना डभैच गांव निवासी संजीत पासवान के 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है।

    घर में पसरा सन्नाटा।

    चाचा-चाची के साथ जा रहा था कुंभ

    घटना के संबंध में बताया गया कि नीरज कुमार दिल्ली में अपने चाचा के साथ रहकर पढ़ाई करता था। बताया गया कि नीरज कुमार अपने चाचा इंद्रजीत पासवान और चाची के साथ महाकुंभ के संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहा था। प्रयागराज के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आया था।

    खबरें और भी

    श्रद्धालुओं की भीड़ से मची भगदड़

    इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ प्रयाग जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए जुटे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। भगदड़ में 12 वर्षीय नीरज कुमार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार उसके चाचा-चाचा को भी हल्की चोट आई है।

    किशोर की मौत की खबर मिलने के बाद बिलखते स्वजन।

    छठ पर्व पर चाचा के साथ दिल्ली आया नीरज

    मिली जानकारी के अनुसार उसके चाचा इंद्रजीत पासवान की कोई संतान नहीं है। इंद्रजीत पासवान लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा में अपने घर आए थे, इसी दौरान वह नीरज को अपने साथ दिल्ली ले गए थे। वे दिल्ली टिकरी बॉर्डर स्थित राम कॉलोनी में रहते थे।

    परिजनों को सांत्वना दे रहे लोग

    राम कॉलोनी से वह महाकुंभ में स्नान करने के लिए अपने भतीजा नीरज और पत्नी के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गए थे। इसी दौरान भगदड़ मचने से नीरज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग जुट गए। गांव के लोग स्वजन को सांत्वना दे रहे हैं।

    ये भी पढ़ें

    'कोई मतलब नहीं, फालतू है कुंभ', लालू यादव का विवादित बयान; मचा सियासी घमासान

    15 सालों में देश में कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, कितने लोगों की हुई मौत... हैरान कर देगा आंकड़ा