Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: 'मुझसे 2 बार गलती कराने वाले को पार्टी से कर दिया बाहर', नीतीश ने किस ओर किया इशारा?

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 04:52 PM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने उन लोगों को पार्टी से बाहर कर दिया है जिनकी वजह से दो बार गलती हुई थी। ...और पढ़ें

    मैं अटल हूं... हमसे दो बार गलती कराने वाले को कर दिया पार्टी के बाहर: नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
    मैं अटल हूं... हमसे दो बार गलती कराने वाले को कर दिया पार्टी के बाहर: नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. वैशाली के नगवां में तालाब में मछली की जीरा डाल शुभ और समृद्धि का दिया संदेश
    2. जिले में 318 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकापर्ण, कार्यारंभ और किया शिलान्यास
    3. महनार में आईटीआई कॉलेज एवं सौ बेड के हॉस्टल का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    4. जीविका समेत विभागों के स्टालों का अवलोकन कर सीएम ने किया तरक्की का दीदार
    5. प्रगति यात्रा में पहुंचे सीएम ने अफसरों संग हाजीपुर में की विकास योजनाओं की समीक्षा

    रवि शंकर शुक्ला, नगवां (वैशाली)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Yadav) के ऑफर पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से खुद को साफ तौर पर अलग करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि दो बार गलती हुई। यह गलती मुझसे कराई गई। मैं तब भी जहां था वहीं पर रहना चाहता था। पार्टी के कुछ लोगों के कारण ही यह गलती हुई थी। पार्टी के जिन लोगों के कारण गलती हुई उन्हें बाहर कर दिया गया है। मैं अटल हूं। जहां हूं वहां पर बिल्कुल ठीक हूं। अब पुरानी गलती नहीं होगी।

    पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार में साथ काम कर चुका हूं। मुझे काफी मानते थे। मेरी काम की प्रशंसा करते थे। अटल जी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। आज बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। बिहार में हाे रहे अच्छे काम पर की प्रशंसा हो रही है। केंद्र उस राह पर आगे बढ़ रहा है।

    नीतीश ने आगे कहा, मैंने जीविका का गठन किया था। अब केंद्र सरकार ने मेरे इस काम को आगे बढ़ाते हुए आजीविका का गठन किया है। केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर विकास की गति को तेज करने की कोशिश में जुटी हुई है। बिहार में अमन-चैन कायम कायम करने के साथ तरक्की और लोगों को न्याय दिलाने में जुटा हुआ हूं। सभी को साथ लेकर तरक्की की उनकी यह कोशिश निरंतर जारी रहेगी।

    प्रगति यात्रा का दूसरा चरण

    प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह करीब 11 बजे लोकतंत्र के आंगन वैशाली के नगवां गांव पहुंचे। यहां सबसे पहले मुख्यमंत्री ने सरकारी तालाब में मछली का जीरा अपने हाथों से डालते हुए शुभ एवं समृद्धि का संदेश दिया। यहां पर उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने जीविका की ओर से संचालित किए जाने वाले आदर्श पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र का उद्घाटन किया।

    खबरें और भी

    यहां जीविका दीदियों ने किस तरह से नमन करूं आपका स्वागतम गीत गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यहां मुख्यमंत्री ने जीविका, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग समेत अन्य विभागों के स्टाल पर जाकर विकास का दीदार किया। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी काे मिलकर बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाना है। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने की अपील की।

    318 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकापर्ण, कार्यारंभ एवं शिलान्यास

    प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महनार में आयोजित समारोह में वैशाली जिले को 318 करोड़ रुपये की 125 योजनाओं का सौगात दिया। इनमें महनार विधानसभा क्षेत्र के महनार एवं जंदाहा प्रखंड में सिर्फ 125 करोड़ की योजनाएं शामिल हैं। यहां मुख्यमंत्री ने आईटीआई कॉजेल के साथ ही 100 बेड के हॉस्टल का भी उद्घाटन किया।

    अब शहरी क्षेत्र में जीविका का शुरू होगा काम

    नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका दीदी के लिए हमने बहुत सारा काम किया है। अब शहरी क्षेत्र में भी काम शुरू होगा। महिलाओं को खास तौर पर प्रशिक्षण दिया जाता है। आज एक करोड़ से अधिक महिलाएं जीविका से जुड़ी हैं। पहले महिलाएं कुछ नहीं बोलती थी, देखिए कि आज महिलाएं कितना अच्छा बोलती हैं। महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में काम को और आगे बढ़ाना है।

    हाजीपुर में अधिकारियों संग नीतीश ने की समीक्षा बैठक

    प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाजीपुर पुलिस लाइन के निकट स्थित बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान (बीका) में विकास की समीक्षा बैठक की।

    उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, ऊर्जा सह वैशाली के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, डीजीपी विनय कुमार समेत अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने विकास की गति को तेज करने के साथ ही अमन-चैन कायम करने का निर्देश दिया।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar News: लालू यादव को क्यों चाहिए नीतीश कुमार का साथ? मांझी ने बता दी अंदर की बात

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'अब कहीं नहीं जा रहे...', क्यों बार-बार ऐसा कह रहे CM नीतीश; यहां समझें पूरी INSIDE STORY