Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली के लोगों की बल्ले-बल्ले, CM Nitish Kumar समृद्धि यात्रा के दौरान महुआ मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 04:01 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को समृद्धि यात्रा के दौरान महुआ मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। 463 करोड़ की लागत से बना यह कॉलेज वैशाली और आ ...और पढ़ें

    महुआ मेडिकल कॉलेज अस्पताल। (जागरण)

    महुआ मेडिकल कॉलेज अस्पताल। (जागरण)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को महुआ मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।

    2. 463 करोड़ की लागत से निर्मित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार।

    3. वैशाली सहित आसपास के जिलों को मिलेगा बड़ा स्वास्थ्य लाभ।

    कुमारी विनीता, महुआ। महुआ नगर परिषद के छतवारा में निर्माणाधीन महुआ मेडिकल कॉलेज अस्पताल अब बन कर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को समृद्धि यात्रा के क्रम में इसका विधवत उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के महुआ आगमन को लेकर जहां प्रशासनिक तैयारियां युद्व स्तर पर किया जा रहा है।

    वहीं, महुआ मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में महुआ वासियों के अलावा आस पास के क्षेत्र के लोगों का सपना साकार होगा। निर्माण कार्य में लगे ऐजेंसी द्वारा जहां मेडिकल कॉलेज का ऐकेडमिक भवन, आवासीय भवन, ओपीडी सहित अन्य का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है।

    कृर्षि विभाग की भूमी पर चल रहा है मेडिकल कॉलेज का निर्माण

    महुआ के छतवारा में कृर्षि विभाग के लगभग 22 एकड़ भूमि पर बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन ऑफ पटना बिहार द्वारा यहां पर लगभग 463 करोड़ की लागत से 9 फरवरी 2021 में सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से रिमोट के माध्यम से महुआ मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था।

    मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अब लगभग पूर्ण हो गया है । कॉलेज के निर्माण के लिए केसीएल एवं सीसीईएल कंपनी के मजदूर एवं कर्मी दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

    महागठबंधन की सरकार के समय कॉलेज के लिए हुआ था विभाग द्वारा सर्वे

    महुआ के छतवारा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए तत्कालीन महुआ विधायक तेज प्रताप यादव के समय विभाग द्वारा सर्वे का कार्य किया गया था तथा उसके बाद प्रक्रिया शुरू हुई।

    खबरें और भी

    हालांकि बीच में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य धीमी गति से होने के बाद महुआ वासियों में संशय की स्थिति जरूर उत्पन्न हुई थी, लेकिन उसके बाद मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए शिलान्यास का सरकारी स्तर पर शुभारंभ होने के बाद महुआ मेडिकल कॉलेज का निर्माण अब लगभग पूर्ण हो चुका है।

    स्वास्थ्य के क्षेत्र में होगा फायदा

    महुआ मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण के बाद वैशाली जिले ही नहीं आसपास के कई जिले के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में महुआ मेडिकल कॉलेज से मिलेगी काफी फायदा।

    मेडिकल कॉलेज से बनने से लोगों में हर्ष

    महुआ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है जिसको लेकर महुआ वासियों के अलावा आसपास के लोगों में काफी हर्ष है । स्थानीय लोगों ने कहा कि महुआ में मेडिकल कॉलेज अस्पताल का सपना अब महुआ वासियों को पूरा होने वाला है । अस्पताल का शुभारंभ हो जाने से महुआ का काफी विकास होगा।

    ऐकेडमिक एवं ओपीडी भवन का निर्माण पूर्ण

    महुआ मेडिकल कालेज का ऐकेडमिक भवन के कई ब्लॉक भवन के अलावा आवासीय भवन एवं ओपीडी भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है । भवन के अंदर आवश्यकता की सभी समाग्री जहां लगा दी गई है वहीं मेडिकल से संबंधित सभी उपस्करों का अधिष्ठापन कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है।

    समृद्धि यात्रा के क्रम में होगा लोकार्पण

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी शनिवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती के दिन समृद्धि यात्रा के क्रम में महुआ पहुंच रहे हैं इस दिन महुआ मेडिकल कॉलेज का जहां लोकार्पण किया जाएगा वही वाया नदी में चल रहे गाद की सफाई कार्य का भी महुआ मेडिकल कॉलेज के बगल में स्थित वाया नदी के किनारे से अवलोकन करेंगे।

    महाराणा प्रताप खेल ग्राउंड पर बनाया गया हेलीपैड

    समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री 24 जनवरी को महुआ प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय सिंघाड़ा के महाराणा प्रताप खेल ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे, यहां पर दो हेलीपैड का निर्माण किया गया है । यहां से सड़क मार्ग से वे मेडिकल कॉलेज तक जाएंगे ।