Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली जिले के पातेपुर में सड़क हादसा: बरात से लौट रहे युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 02:59 PM (IST)

    पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के पास महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बरात से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ...और पढ़ें

    वैशाली जिले के पातेपुर में सड़क हादसा: बरात से लौट रहे युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

    वैशाली जिले के पातेपुर में सड़क हादसा: बरात से लौट रहे युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पातेपुर। महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के समीप रविवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतक 40 वर्षीय प्रमोद राम नीरपुर गांव निवासी महेंद्र राम का पुत्र था।

    वहीं, घायलों की पहचान उनके भाई 35 वर्षीय महेश राम और साला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के हसनपुर बंगाही निवासी स्वर्गीय दिनेश राम के 40 वर्षीय पुत्र संजीव राम के रूप में हुई। इसकी सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

    मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब एक बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर समस्तीपुर के धनेश्वर स्थान मंदिर से अपने भतीजे की शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे मालपुर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

    इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय पातेपुर थाना की गश्ती पुलिस घटनास्थल के आसपास ही थी। पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल पातेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डाक्टर ने जांच के बाद प्रमोद राम को मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    वहीं, गंभीर रूप से घायल महेश राम और संजीव राम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया गया। वहां से भी दोनों को पटना रेफर कर दिया गया।

    स्वजनों ने दोनों को पटना के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। इधर, पुलिस ने प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई है।