विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raghopur Election 2025: राबड़ी को हराने वाले सतीश फिर से तेजस्वी को दे रहे चुनौती, कौन मारेगा बाजी?

Published: Fri, 07 Nov 2025 07:16 PM (IST)

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद, राघोपुर सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और भाजपा ...और पढ़ें

राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव। PTI

राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव। PTI

HighLights

  1. तेजस्वी को सतीश की चुनौती

  2. मतगणना का सबको इंतजार

  3. राबड़ी देवी को हराया था पहले

संवाद सूत्र, बिदुपुर। विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण का मतदान समाप्त होते ही प्रत्याशियों के समर्थक जोड़-घटाव करने में जुट गए हैं। गुरुवार की शाम मतदान के समाप्त होने के बाद सभी दलों के समर्थक जीत हार के लिए आंकड़े फिट करने में जुटे हैं। चौक-चौराहे, चाय-पान की दुकानों आदि लगभग सभी जगह सभी अपने-अपने तरह से जीत-हार का तर्क दे रहे हैं, जबकि मतगणना 14 नवंबर के होने के बाद ही वास्तविक विजेता का पता चल पाएगा।

राघोपुर विधानसभा हॉट सीट मानी जाती है। इस क्षेत्र से जहां पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव महागठबंधन के उम्मीदवार हैं, वहीं दूसरी ओर उनके पुराने प्रतिद्वंदी पूर्व विधायक भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार मैदान में हैं। इनके अलावा जन सुराज पार्टी उम्मीदवार चंचल सिंह, जनशक्ति जनता दल उम्मीदवार प्रेम यादव सहित अन्य कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।

मालूम हो कि पूर्व विधायक सतीश कुमार वर्ष 2010 में जदयू उम्मीदवार के रूप में राघोपुर से प्रत्याशी थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को इसी क्षेत्र से पहली बार पराजित कर विधायक निर्वाचित हुए थे। उसके बाद वर्ष 2015 एवं 2020 में तेजस्वी यादव से सतीश कुमार पराजित हो गए थे। इस बार फिर सतीश कुमार भाजपा उम्मीदवार हैं। वहीं, पहली बार जन सुराज पार्टी उम्मीदवार चंचल सिंह चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में राघोपुर प्रखंड के बीस पंचायत एवं बिदुपुर प्रखंड के चौबीस पंचायत शामिल है। राघोपुर प्रखंड पूर्ण रूपेण दियारा क्षेत्र गंगा नदी के बीच स्थित है, तो विदुपुर प्रखंड गंगा नदी के उत्तर दिशा में स्थित है। राघोपुर क्षेत्र पुराने समय से ही राजनीति का केंद्र रहा है। अंग्रेजों के जमाने में भी कई क्रांतिकारी इस क्षेत्र में हुए।

सन 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान विदुपुर गांधी चौक के निकट सात युवा बलिदान हो गए थे। वहीं, लोकनायक जेपी के सन 1974 छात्र आंदोलन में बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय गेट पर दो छात्र पुलिस की गोली के शिकार हो गए थे।

इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी कर चुकी हैं। इस बार फिर तेजस्वी यादव मैदान में हैं, लेकिन अब मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा कि राघोपुर में किसके सिर विधायकी का ताज होगा।

यह भी पढ़ें- दूसरे चरण की वोटिंग से पहले तेजप्रताप को अचानक आ गई लालू की याद, मंच से कह दी मन की बात!

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू-तेजस्वी ने की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक सहित उनके दोनों बेटों को RJD से निकाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।