Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohini Acharya: 'रोहिणी आचार्य सिर्फ मुखौटा हैं, असली चेहरा तो...', ये क्या बोल गए भाजपा सांसद

    Updated: Wed, 08 May 2024 08:00 PM (GMT+05:30)

    लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के लिए बीजेपी के राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने तीखी टिप्पणी कर दी। सोनपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भीम सिंह ने कहा ...और पढ़ें

    'रोहिणी आचार्य तो सिर्फ मुखौटा हैं, असली चेहरा तो...', ये क्या बोल गए भाजपा सांसद
    'रोहिणी आचार्य तो सिर्फ मुखौटा हैं, असली चेहरा तो...', ये क्या बोल गए भाजपा सांसद

    संवाद सहयोगी, सोनपुर। Rohini Acharya भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह ने बुधवार को सोनपुर में कहा कि डॉ. रोहिणी आचार्य केवल मुखौटा हैं जबकि असली चेहरा तो भ्रष्टाचार और परिवारवाद के पोषक लालू यादव हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव (Lalu Yadav) को समाज के किसी वर्ग से कोई लेना-देना नहीं है, वे सिर्फ अपने बच्चों को राजनीति में स्थापित करने में लगे हुए हैं।

    'लालू ने हमेशा भ्रष्टाचार का पोषण किया'

    भीम सिंह बोले, सामाजिक न्याय का मुखौटा ओढ़कर लालू यादव ने हमेशा सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद का पोषण किया है। आज जब सजायाफ्ता होने की वजह से खुद चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं तो अपने बच्चों को आगे करके पिछड़ी और अति-पिछड़ी जातियों का हक मार रहे हैं।

    एनडीए को वोट करने की अपील

    सोनपुर की शिक्षक कॉलोनी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. भीम सिंह ने यह बातें कही। इसके पूर्व उन्होंने सारण लोकसभा के सोनपुर प्रखंड में नयागांव, परमानंदपुर और खरिका में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से देश की तरक्की के लिए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

    इस मौके पर उनके साथ बिहार भाजपा के प्रवक्ता उपेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीत चौरसिया एवं आदित्य कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लू एवं विमल चौरासिया, पार्षद जीतू कुमार चंद्रवंशी, सिद्धनाथ चंद्रवंशी, डा. सागरिका चौधरी, शत्रुघ्न सिंह चंद्रवंशी,अनिल सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह पिंकू, शैलेश कुमार शर्मा, प्रणीत कुमार, अखिलेश कुमार, अनिल कुमार सक्सेना, राजा कुमार एवं राहुल कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: राजद की इन हरकतों से राहुल-प्रियंका नाराज? खरगे ने अकेले ही संभाला मोर्चा

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'झूठ बोलने की मशीन हैं Lalu Yadav', राजद सुप्रीमो पर भड़की JDU; याद दिलाई ये पुरानी बात