Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दहेज के लिए जीविका दीदी की मौत मामले में पति समेत पांच पर प्राथमिकी, जांच में जुटी वैशाली पुलिस

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 03:30 AM (IST)

    जंदाहा थाना क्षेत्र के बहसी दामोदर गांव में एक विवाहिता नविता कुमारी की हत्या के मामले में उसके पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. बहसी दामोदर गांव में विवाहिता नविता कुमारी की हत्या।

    2. पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप।

    3. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम को भेजा।

    संवाद सूत्र, जंदाहा। थाना क्षेत्र के बहसी दामोदर गांव में बीते सोमवार को ससुराल वालों के स्तर पर एक विवाहिता की हत्या कर दिए जाने मामले में मृतका के पिता ने ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। 

    इस मामले में मृतका नविता कुमारी के पिता राजा पाकर थाना के पोखरैरा निवासी कल्लू राम ने मृतका के पति जंदाहा थाना के बहसी दामोदर निवासी राजीव कुमार के अलावा ससुराल के अजीत राम, चंदन देवी, ममता देवी, एवं सुनील कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। 

    प्राथमिकी के आलोक में जंदाहा थाना की पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

    15 साल पहले हुई थी शादी

    बताया गया है कि उनकी पुत्री नविता कुमारी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से बहसी दामोदर निवासी राजीव कुमार के साथ करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के वक्त सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप जेवरात एवं नगद आदि दिए थे। शादी के बाद उनकी पुत्री अपने ससुराल गई। इस दौरान एक पुत्र भी जन्म लिया जो करीब 08 वर्ष का है। 

    बताया गया है कि उनकी पुत्री जीविका में काम करती थी। सभी आरोपितों के स्तर पर उसे अपने माता-पिता से पांच लाख रुपये मांगकर लाने को लेकर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दिया जाता था। रुपया नहीं लाने पर घर से निकाल देने की धमकी दी जाती थी। लेकिन उनकी पुत्री सभी दुखों को सहते अपने ससुराल में रही।

    दूसरी लड़की से था पति का संबंध 

    इसी बीच बीते सोमवार को सभी आरोपितों ने उनकी पुत्री को मारपीट कर कुछ खिलाकर हत्या कर दी। सूचना पर जब वह अपने स्वजनों के साथ अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे तो उनकी पुत्री की हत्या कर शव को गायब करने की फिराक में सभी आरोपित लगे थे। 

    खबरें और भी

    इसी बीच पुलिस वहां पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। इसी दौरान ससुराल के सभी लोग भाग निकले। बताया गया है कि मृतका के पति राजीव कुमार का पूर्व से किसी दूसरी लड़की से गलत संबंध था जिसका मृतका विरोध करती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।