Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राघोपुर के शिवनगर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, 4 गिरफ्तार; कारतूस खोखा बरामद

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 09:44 PM (IST)

    राघोपुर के शिवनगर अकौना टोला में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में गोलीबारी हुई। पुलिस ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

    राघोपुर के शिवनगर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, 4 गिरफ्तार; कारतूस खोखा बरामद

    राघोपुर के शिवनगर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, 4 गिरफ्तार; कारतूस खोखा बरामद

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, राघोपुर। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर अकौना टोला में पूर्व के विवाद के चलते दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने दो कारतूस, एक खोखा और दो बाइक भी जब्त की हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने एक प्रेस बयान में दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुड़ावनपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवनगर अकौना टोला में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ रखा था।

    ग्रामीणों ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार युवक एक-दूसरे को हथियार दिखाते हुए हाथापाई कर रहे थे और हवाई फायरिंग कर रहे थे।

    इस दौरान एक गोली पास की किराना दुकान के टीन में लगकर छेद कर गई। पकड़े गए युवक की पहचान लंका टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ भुला के रूप में हुई, जिसने बताया कि कुछ दिन पहले रामाधार राय के साथ बंटा और सुजीत कुमार का विवाद हुआ था।

    पुलिस ने अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की और धर्मेंद्र की निशानदेही पर रामाधार राय को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने विश्राम टोला में छापेमारी की, जहां से सुजीत कुमार और अन्य युवक भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    गिरफ्तार आरोपितों के नाम-पता:

    • धर्मेंद्र कुमार, पिता-कुंता राय, ग्राम-शिवनगर लंका टोला
    • राम आधार राय, पिता-मोहन राय, ग्राम-शिवनगर विश्राम टोला
    • प्रमोद राय, पिता-राम सिंगार राय, ग्राम-शिवनगर विश्राम टोला
    • नंदलाल राय, पिता-राम सिंगार राय, ग्राम-शिवनगर विश्राम टोला