गैस संकट से वैशाली में हाहाकार, शादी-ब्याह वाले परेशान; एसडीपीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में रसोई गैस संकट से उपभोक्ता परेशान हैं, खासकर शादी-ब्याह वाले। सुबह से ही गैस गोदामों पर लंबी कतारें देखी गईं, कई लोगों को खाली ...और पढ़ें

गैस संकट से वैशाली में हाहाकार
HighLights
सहदेई बुजुर्ग में रसोई गैस के लिए लगी लंबी कतारें।
शादी-ब्याह के आयोजनों में गैस की कमी से परेशानी।
एसडीपीओ ने गैस एजेंसियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
जागरण संवाददाता, सहदेई बुजुर्ग। सहदेई बुज़ुर्ग प्रखंड क्षेत्र में भी रसोई गैस को लेकर चल रही अफवाहों का असर होने लगा है।उपभोक्ता रसोई गैस सिलेंडर के लिए गैस गोदाम पर सुबह से ही लाइन लगा कर खड़े नजर आए।वही एसडीपीओ ने रसोई गैस से सम्बंधित किसी भी शिकायत के लिए नजदीकी थाना को सूचित करने की अपील किया।
बताया गया कि गैस की आपूर्ति कम होने के कारण घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा।बुधवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस लेने के लिए विभिन्न चौक चौराहे पर भीड़ देखी गई।इसके अलावा लोग बाइक एवं साइकिल पर भी रसोई गैस ले जाते रहे।
सबसे ज्यादा परेशान शादी ब्याह और श्राद्ध कर्म में भोज पकाने के लिए उपयोग होने वाले गैस को लेकर दिखे।क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रसोई गैस का संकट मंडरा रहा है।गैस को लेकर लोगों में आपाधापी भी मची रही।
गैस के लिए उपभोक्ताओं की भीड़
गैस गोदाम में पर्याप्त गैस होने से अधिकांश लोगों को गैस मिल गई। गैस लेने के लिए रामगंज,नयागंज,मुरौवतपुर,बाजितपुर समेत अन्य जगहों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। गैस के लिए महिलाएं भी घर का काम छोड़कर सुबह आठ बजे ही गैस गोदाम पहुंच गई थी।
खबरें और भी
गोदाम प्रबंधक ने बताया कि गैस की आपूर्ति कम होने की वजह से इस तरह की परेशानी हो रही है। जिन उपभोक्ताओं ने गैस लेने के लिए बुकिंग की है उन सभी को गैस उपलब्ध कराया जा रहा है।जितना गैस आया है उन सभी को वितरण किया जा रहा है।
गैस एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही गैस की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। उधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने या गैस खत्म होने का बहाना बनाकर उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले गैस एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील किया। एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि यदि किसी घरेलू गैस एजेंसी उपभोक्ताओं से उनके नियमित मासिक खपत के लिए तय मूल्य से अधिक पैसा लिया जाता है या फिर गैस खत्म होने की बात कहकर अनावश्यक परेशान की जाती है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें।
उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि गैस सिलेंडर लेते समय रसीद अवश्य लें और किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर प्रशासन को जानकारी दें,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।