Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली में दिनदहाड़े लूट: महिला के चेहरे पर छिड़का पाउडर, 3.20 लाख के गहने लेकर उड़े बदमाश

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 04:47 PM (IST)

    जंदाहा के मोहिउद्दीनपुर गराही गांव में दो बदमाशों ने एक महिला के चेहरे पर पाउडर छिड़ककर उसे बेहोश कर दिया और करीब 3.20 लाख रुपये के सोने के जेवर लूटकर ...और पढ़ें

    जंदाहा में महिला को बेहोश कर 3.20 लाख के सोने के जेवर ले भागे बदमाश (AI Generated Image)

    जंदाहा में महिला को बेहोश कर 3.20 लाख के सोने के जेवर ले भागे बदमाश (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जंदाहा। जंदाहा थाना के मोहिउद्दीनपुर गराही गांव में घर में अकेली महिला के चेहरे पर पाउडर छिड़ककर बेहोश करने के बाद दो बाइक सवार बदमाश करीब 3.20 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। इस मामले में वरुण कुमार ने दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि बीते मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनके दरवाजे पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर दो महिलाओं के वहां आने के संबंध में पूछताछ करने लगे।

    उनकी पत्नी ने बताया कि उनके घर कोई महिला नहीं आई है और उन्हें वापस जाने के लिए कहा। आरोप है कि जैसे ही उनकी पत्नी दरवाजा बंद करने लगीं, तभी एक बदमाश ने उनके चेहरे पर पाउडर छिड़क दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं।

    इसके बाद दोनों बदमाश उनके गले से सोने की चेन, कान से सोने की बाली और हाथ से सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। वरुण कुमार ने जेवरों की कीमत करीब तीन लाख 20 हजार रुपये बताई है।

    पत्नी से घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घर से कुछ दूरी पर स्थित एक चिमनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पश्चिम दिशा की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी