Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Police Transfer: वैशाली के एसपी का बड़ा एक्शन, 7 थानाध्यक्ष सहित 18 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 04:09 PM (IST)

    Vaishali News लोकसभा चुनाव के पहले वैशाली के नव पदास्थापित एसपी हरकिशोर राय ने सात थानाध्यक्षों सहित कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इ ...और पढ़ें

    वैशाली में पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर (जागरण)
    वैशाली में पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर (जागरण)

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव के पूर्व वैशाली के नए एसपी ने कई पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Vaishali News:  लोकसभा चुनाव के पूर्व वैशाली के नव पदास्थापित एसपी हरकिशोर राय ने सात थानाध्यक्षों सहित कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इन पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नव पदास्थापित स्थान पर चार घंटे के अंदर योगदान का निर्देश दिया।

    जिसके बाद सभी पुलिस पदाधिकारियों ने अपने नव पदास्थापना वाले स्थान पर योगदान कर लिया। पिछले बुधवार को पदभार ग्रहण करने के दस दिन के अंदर एसपी ने इन पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण कर दिया है। इन पुलिस पदाधिकारियों को उनके नव पदास्थापना वाले स्थान पर एसपी ने किया है स्थानांतरण-

    - पुनि विश्वरंजन सिंह को लोकहित एवं कार्यहित में अंचल पुलिस निरीक्षक, लालगंज से थानाध्यक्ष, महनार थाना।

    - पुनि शशिभुषण ठाकुर को लोकहित एवं कार्यहित में त्वरित विचारण शाखा, हाजीपुर से अंचल पुलिस निरीक्षक, लालगंज।

    - पुनि अरुण कुमार को लोकहित एवं कार्यहित में प्रभारी, एएलटीएफ छापामारी दल 4 से 6 के पद से थानाध्यक्ष, बिदुपुर थाना।

    - पुनि शंभुनाथ सिंह को लोकहित एवं कार्यहित में पुलिस केन्द्र, हाजीपुर से थानाध्यक्ष, जन्दाहा थाना।

    - पुनि मो जकारिया को लोकहित एवं कार्यहित में थानाध्यक्ष, हरलोचनपुर (सुक्की) से अपर थानाध्यक्ष, साइबर थाना।

    - पुअनि कुमार गौरव श्रीवास्तव को लोकहित एवं कार्यहित में पातेपुर थाना से थानाध्यक्ष, जुड़ावनपुर थाना।

    - पुअनि प्रवीण कुमार-2 को 02 वर्ष अवधि पूर्ण हो जाने के कारण नगर थाना से थानाध्यक्ष, वैशाली थाना।

    - पुअनि ब्रजेश कुमार यादव को लोकहित एवं कार्यहित में जिला आसूचना इकाई, हाजीपुर से थानाध्यक्ष, यातायात थाना।

    - पुअनि लोकेश कुमार चौधरी को लोकहित एवं कार्यहित में सदर थाना से थानाध्यक्ष, हरलोचनपुर थाना (सुक्की)

    - पुनि कृष्णानंद झा को 03 वर्ष से अधिक इस जिला में होने के कारण चुनाव कार्य से वंचित करते हुए ओएसडी एवं चुनाव कोषांग प्रभारी से प्रभारी, त्वरित विचारण कोषांग एवं अभियोजन कोषांग।

    - पुनि शाहिद हुसैन को सदर कोर्ट सुरक्षा, प्रभारी से ओएसडी एवं चुनाव कोषांग प्रभारी

    - पुनि जितेन्द्र कुमार-2 को पुलिस केंद्र, हाजीपुर से पुलिस निरीक्षक सह परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, हाजीपुर।

    - पुनि ओमप्रकाश को कार्य में शिथिलता के कारण के थानाध्यक्ष, महनार थाना से सदर कोर्ट सुरक्षा, प्रभारी।

    - पुअनि चन्द्रगुप्त कुमार को कार्यहित में थानाध्यक्ष, वैशाली थाना से नगर थाना, हाजीपुर अनुसंधान इकाई।

    - पुअनि पंकज कुमार को कार्यहित में थानाध्यक्ष, बिदुपुर थाना से नगर थाना, हाजीपुर अनुसंधान इकाई।

    - पुअनि राजेश कुमार सिंह को कार्यहित में थानाध्यक्ष, यातायात थाना से महुआ थाना, अनुसंधान इकाई।

    - पुअनि फहीमुल्लाह खान को कार्यहित में थानाध्यक्ष, जुडावनपुर थाना से सदर थाना, हाजीपुर अनुसंधान इकाई।

    - पुअनि रवीन्द्र पाल को कार्यहित में थानाध्यक्ष, जंदाहा से नगर थाना, अनुसंधान इकाई।

    यह भी पढ़ें

    Muslim in Bihar: ये हैं बिहार के टॉप 5 मुस्लिम आबादी वाले जिले, इस शहर में तो हिंदू से भी अधिक है जनसंख्या

    Manish Kashyap: 'हम 40 लाख के स्टांप पेपर पर लिखकर देते हैं...', मनीष कश्यप की तेजस्वी को खुली चुनौती