विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महुआ के लोगों के लिए खुशखबरी, बाया नदी पर पकड़ी दरबार घाट से गरजौल हाट घाट तक होगा पुल निर्माण

Published: Sun, 01 Jun 2025 04:43 PM (IST)

मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत महुआ प्रखंड में बाया नदी पर पकड़ी दरबार घाट से गरजौल हाट घाट तक ...और पढ़ें

खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. बाया नदी पर पुल निर्माण को स्वीकृति |
  2. ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माण |
  3. स्थानीय लोगों में हर्ष की लहर |

संवाद सहयोगी, महुआ। संवाद सहयोगी, महुआ। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से महुआ प्रखंड के बाया नदी पर पकड़ी दरबार घाट से गरजौल हाट घाट पर पुल निर्माण के लिए जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में मिली स्वीकृति से लोगों में हर्ष है। वहीं, पुल का निर्माण हो जाने से हजारों लोगों का आवागमन सुलभ हो पाएगा।

जानकारी के अनुसार, 3 दिन पूर्व जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की आयोजित बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सदस्यों की स्वीकृति के बाद उक्त पुल के निर्माण के लिए अनुमोदन किया है।

पुल के लिए अनुमोदन किए जाने से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के समय ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पकड़ी दरबार में जदयू के राजनीतिक सलाहकार विक्रांत विक्की के आवास पर आयोजित बैठक में ग्रामवासियों ने पुल निर्माण का मांग किया था।

ग्रामीणों की मांग पर मंत्री चौधरी ने स्थानीय जदयू ई जागेश्वर राय को इसकी जिम्मेदारी सौंपते हुए शीघ्र पुल निर्माण कराये जाने की घोषणा किया था।

मंत्री चौधरी के उक्त की गई घोषणा के बाद स्थानीय जागेश्वर राय की पहल के बाद ग्राम सेतु योजना से पुल की अनुमति मिलने से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।