Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Railway News: सोनपुर रेल मंडल ने बनाया टिकट चेकिंग का रिकॉर्ड, 5526 यात्रियों से 38.78 लाख की वसूली

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 10:38 AM (IST)

    पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल ने टिकट चेकिंग में रिकॉर्ड बनाया जहां 5526 यात्रियों से 38.78 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक ने इसे टीम ...और पढ़ें

    रेलवे ने चलाया मेगा टिकट चेकिंग अभियान। (जागरण)
    रेलवे ने चलाया मेगा टिकट चेकिंग अभियान। (जागरण)

    HighLights

    1. सोनपुर मंडल ने टिकट चेकिंग में बनाया रिकॉर्ड |
    2. 5526 यात्रियों से 38.78 लाख की वसूली |
    3. टीटीई कर्मियों को मंडल प्रबंधक ने किया सम्मानित |

    संवाद सहयोगी, सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल ने टिकट चेकिंग में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीटीई को मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने सम्मानित किया।

    पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में 09 जून को एक मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें रेलवे को अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई।

    इस अभियान के तहत 5526 यात्रियों से कुल 38.78 लाख की टिकट राजस्व की वसूली की गई। यह सोनपुर रेल मंडल के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय है।

    मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यह उपलब्धि मंडल की सतर्कता, टीमवर्क और कार्यकुशलता का प्रतीक है। इस प्रभावी अभियान के पीछे मंडल के टिकट निरीक्षकों (टीटीई) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

    इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीटीई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के अभियान से ना केवल रेलवे की आय में वृद्धि होती है, बल्कि इससे यात्रियों के बीच नियमों के पालन की प्रवृत्ति भी बढ़ती है। टीम की प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत सराहनीय है।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक शैलेंद्र कुमार भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने अभियान की सफलता में टीटीई टीम की भूमिका की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

    इस दौरान रेल अधिकारियों ने यात्रियों से अपील किया कि वह बिना टिकट यात्रा से बचें और रेलवे के नियमों का पालन करें। इससे ना केवल व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी, बल्कि रेल सेवा को और अधिक प्रभावशाली एवं सुचारु रूप से चलाने में सहायता भी मिलेगी।