Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत लौटाए मोबाइल, 50 लाख रुपये के 202 मोबाइल बरामद

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 02:09 PM (GMT+05:30)

    वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 202 चोरी या गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत वैशाली पुलिस ने 202 लोगों के चोरी या गुम हुए मोबाइल बरामद कर वापस लौटाए। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

    एसपी विक्रम सिहाग ने बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में मोबाइल धारकों को उनके फोन सुपुर्द किए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन की सक्रियता से ही उनका मोबाइल वापस मिल पाया। बर्ष 2026 में अब तक कुल 731 मोबाइल वास्तविक धारकों को लौटाया गया।

    Vaishali

    अब तक 1694 मोबाइल वापस

    एसपी ने बताया कि बीते 30 मार्च को ऑपरेशन मुस्कान के तहत 165 मोबाइल धारकों को मोबाइल लौटाए गए थे। वहीं 2024 से अब तक जिले में कुल 1694 मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस सौंपे जा चुके हैं। 25 जनवरी को 200 मोबाइल,25 फरवरी को 164 मोबाइल ,30 मार्च को 165 मोबाइल एवं 29 अप्रेल को 202 मोबाइल धारकों को वापस करवाया गया है।

    Vaishali 2

    सीईआईआर पोर्टल से हो रही बरामदगी

    एसपी ने बताया कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर थाने में सनहा दर्ज कराने के बाद जिला आसूचना इकाई और सभी थानों की टेक टीम सीईआईआर पोर्टल के जरिए लगातार मोबाइल बरामद कर रही है। मोबाइल कैसे और कहां से बरामद हुआ, यह अनुसंधान का विषय है।

    खबरें और भी

    मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत करें शिकायत

    एसपी ने वैशाली जिलावासियों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाए तो तुरंत नजदीकी थाने में इसकी शिकायत करें। इसके लिए सभी थानों में एक टीम बनाई गई है। सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल का विवरण अपलोड किया जाता है, जिससे मोबाइल तुरंत ब्लॉक हो जाता है।

    उन्होंने बताया कि मोबाइल में प्रयुक्त सिम के माध्यम से संभावित वित्तीय लेनदेन पर भी रोक लग जाती है। मोबाइल चोरी के बाद उसके दुरुपयोग की आशंका भी समाप्त हो जाती है। मोबाइल दोबारा सक्रिय होने पर पुलिस को नोटिफिकेशन मिल जाता है, जिसके आधार पर उसे रिकवर कराया जाता है।

    दो थानों की टेक टीम को किया गया पुरस्कृत

    एसपी ने बताया कि जिला आसूचना इकाई की टीम का मोबाइल रिकवरी में अच्छा प्रदर्शन रहा है। जिले के दो थानों का प्रदर्शन विशेष रूप से बेहतर रहा। महुआ थाना की टेक टीम, जिसका नेतृत्व विवेक कुमार कर रहे हैं, उन्होंने 30 मोबाइल बरामद किए। वहीं बिदुपुर थाना की रचना तिवारी ने 22 मोबाइल रिकवर किए।

    एसपी ने बताया कि इन दो थानों की टेक टीम ने लगातार कड़ी मेहनत कर मोबाइल बरामद किए हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीआईयू के मणी भूषण कुमार, हर्षवर्धन राज सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।