Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली में ससुराल आए दामाद की पिटाई, पत्नी-सास और ससुर पर जानलेवा हमले का आरोप

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 05:04 PM (IST)

    वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में ससुराल आए दामाद अरविंद महतो को पत्नी, सास और ससुर ने बेरहमी से पीटा। मुजफ्फरपुर निवासी अरविंद बच्चों के कपड़े देने सस ...और पढ़ें

    ससुराल आए दामाद की पिटाई, पत्नी-सास और ससुर पर जानलेवा हमले का आरोप (AI Generated Image)

    ससुराल आए दामाद की पिटाई, पत्नी-सास और ससुर पर जानलेवा हमले का आरोप (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पटेढ़ी बेलसर। बेलसर थाना क्षेत्र की चिंतावनीपुर पंचायत के हहारो गांव में ससुराल आए दामाद की ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर पहुंचा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।

    घायल युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर रेपुरा गांव निवासी लाला महतो के 25 वर्षीय पुत्र अरविंद महतो बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के स्वजन अस्पताल पहुंच गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

    घायल अरविंद महतो ने आराेप लगाया है कि उसकी पत्नी पिंकी देवी पहले अपने बहनोई के घर चली गई थी। इसके बाद सास-ससुर का फोन आया और उस पर बेटी को मारकर फेंक देने का आरोप लगाया गया।

    उसने बताया कि तीन-चार दिन पहले किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था, इस दौरान उसने पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इससे नाराज होकर पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

    इस दौरान वह ठंड के मौसम को देखते हुए वह अपने बच्चों के कपड़े पहुंचाने ससुराल गया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पत्नी, सास और ससुर ने लाठी-डंडे और लोहे के पाइप से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

    आरोप है कि मारपीट के बाद तीनों उसे पोखर में फेंकने का भी प्रयास कर रहे थे। किसी तरह उसने 112 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुचंने पर उसकी जान बची।

    इस संबंध में बेलसर थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि ससुराल आए युवक की पिटाई की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।