Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाइक और एक लाख रुपये की जिद पर अड़े रहे ससुरालवाले... नहीं मिलने पर विवाहिता संग कर दी दरिंदगी की हदें पार

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 04:38 PM (GMT+05:30)

    बिहार के महुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर सिंघाड़ा गांव में दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए अपन ...और पढ़ें

    महुआ में दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव को किया गायब।
    महुआ में दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव को किया गायब।

    संवाद सहयोगी, महुआ। महुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर सिंघाड़ा गांव में दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। इस मामले में महिला के पिता ने आवेदन महुआ थाना की पुलिस को दिया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में आठ लोगों को आरोपित किया गया है। दिए गए आवेदन के आलोक में महुआ थाना की पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

    एक बाइक एवं एक लाख रुपये की जिद पर पड़े ससुरालवाले

    महुआ थाना की पुलिस को दिए आवेदन में मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के हसनचक बंगरा गांव निवासी कैलाश पासवान ने कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री गुंजा की शादी आठ वर्ष पूर्व महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत के मुकुंदपुर सिंघाड़ा गांव निवासी रामलाल पासवान के पुत्र संतोष पासवान के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले गुजां को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे तथा दहेज में एक बाइक एवं एक लाख रुपये की मांग करने लगे।

    हत्‍या के बाद आरोपितों ने शव को किया गायब

    पुलिस को दिए आवेदन में लड़की के पिता ने कहा है की दहेज में मांगी गई राशि एवं बाइक नहीं दिए जाने पर ससुराल वालों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपितों ने शव को भी गायब कर दिया। पुत्री को मार दिए जाने की सूचना पर जब वे अपने पुत्री के ससुराल पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग फरार थे।

    आवेदन के आलोक में महुआ थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के उपरांत इस मामले में आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pappu Yadav: कांग्रेस में हुआ जन अधिकार पार्टी का विलय, पप्पू यादव ने किया एलान; बिहार में सियासी हलचल तेज

    यह भी पढ़ें: बेमौसम बारिश से लहलहा उठीं गेहूं और गन्ने की फसलें, पर इस खेती को हो गया बड़ा नुकसान; ऐसे करें बचाव