Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूरे देश में बिहार का जलवा, IOCL, BPCL और HPCL के कर्मचारी पहन रहे चंपारण में तैयार यूनिफॉर्म

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 03:45 PM (IST)

    Bihar Industrial Development : पश्चिम चंपारण का कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों के लिए एक बड़ा सप्लाई चेन हब बन गया है। यह ...और पढ़ें

    इस इकाई से कुल 81 स्थानीय कारीगरों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है। फोटो: जागरण

    इस इकाई से कुल 81 स्थानीय कारीगरों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा सप्लाई हब बना।

    2. 'अमोजी इंडिया' IOCL, BPCL, HPCL को उच्च गुणवत्ता वाली यूनिफॉर्म दे रही।

    3. स्थानीय कारीगरों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला, 'आत्मनिर्भर बिहार' साकार।

    आलोक कुमार, चनपटिया (पश्चिम चंपारण)। Kumarbagh Industrial Area: बिहार का पश्चिम चंपारण जिला अब न सिर्फ कृषि बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

    जिले का कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों के लिए एक बड़े सप्लाई चेन हब के रूप में उभर रहा है। यहां संचालित 'अमोजी इंडिया' (Amoji India) इकाई में तैयार की जा रही उच्च गुणवत्ता वाली यूनिफॉर्म अब देश की दिग्गज तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के कर्मचारी पहन रहे हैं।

    स्थानीय स्तर पर निर्मित इन कपड़ों की आपूर्ति देशभर में की जा रही है, जिसने 'आत्मनिर्भर बिहार' के सपने को सच कर दिखाया है।

    दो शिफ्ट में काम कर रहे कारीगर

    अमोजी इंडिया के व्यवस्थापक निशिकांत पटेल ने बताया कि तीनों महारत्न पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा तय किए गए कड़े और उच्च स्तरीय गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए यूनिफॉर्म का निर्माण किया जाता है।

    वर्तमान में उत्पादन इकाई में 65 कुशल कारीगर दो शिफ्टों में काम कर रहे हैं, ताकि समय पर ऑर्डर पूरा किया जा सके। इस इकाई के माध्यम से कुल 81 स्थानीय कारीगरों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है।

    इसके अतिरिक्त, कंपनी के पास आठ कर्मचारियों की एक समर्पित टीम है जो विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में उत्पादों की मार्केटिंग और सप्लाई चेन की जिम्मेदारी संभाल रही है। इससे चंपारण के युवाओं के लिए घर बैठे रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।

    6 हजार जैकेट की सफल डिलीवरी

    गुणवत्ता, समयबद्ध डिलीवरी और भरोसेमंद कार्यशैली के कारण अमोजी इंडिया को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार नए और बड़े ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं। कंपनी के प्रबंधन के अनुसार, पिछले वर्ष आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल को कुल छह हजार (6,000) विशेष जैकेट की सफलतापूर्वक आपूर्ति की गई थी।

    खबरें और भी

    उत्पाद की फिनिशिंग और धागे की मजबूती को कंपनियों ने काफी सराहा है। आने वाले समय में बाजार की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने और अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है।

    कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र की इस बड़ी सफलता पर उद्योग विभाग भी काफी उत्साहित है। यह मॉडल राज्य के अन्य जिलों के लिए एक नजीर बन चुका है।

    कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां के स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद अब राष्ट्रीय स्तर की नामचीन कंपनियों के कॉर्पोरेट दफ्तरों और फील्ड तक पहुंच रहे हैं, जो पूरे बिहार के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि है। यह सफलता इस बात का जीवंत प्रमाण है कि यदि आपके पास बेहतर गुणवत्ता और काम के प्रति प्रतिबद्धता हो, तो छोटे शहरों से भी देश की सबसे बड़ी कंपनियों का भरोसा जीता जा सकता है।

    -

    रोहित राज, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग, बेतिया