Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : असम के सांसद ने अचानक बिहार की इस सीट से क्यों भरा पर्चा? RJD-JDU की बढ़ी टेंशन; सियासी हलचल तेज

    Updated: Tue, 07 May 2024 10:06 AM (IST)

    Bihar Politics असम के सासंद ने बिहार की एक लोकसभा सीट से पर्चा भरा है। वह असम में दो बार लगातार चुनाव जीत चुके हैं। बिहार से चुनाव लड़ने का उन्होंने का ...और पढ़ें

    असम सांसद ने बिहार की एक सीट से भरा पर्चा
    असम सांसद ने बिहार की एक सीट से भरा पर्चा

    HighLights

    1. असम के सांसद ने बिहार के वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से किया नामांकन
    2. असम में लगातार दो बार जीत चुके हैं चुनाव

    जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bihar Politics In Hindi वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से सोमवार को असम के कोकराझार के सांसद नबा कुमार सरानिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह के समक्ष गण सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा।

    गण सुरक्षा पार्टी के संस्थाक नबा सरानिया असम के कोकराझार लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। वे 2014 से सांसद हैं। उन्होंने 2019 में बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद की प्रमिला रानी ब्रह्मा को 37,786 मतों से हराया था। सरानिया को 4,84,560 वोट मिले थे।

    ये है पर्चा भरने का कारण

    असम के बक्सा जिले के दिघलीपार गांव के रहने वाले सरानिया उल्फा (यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम) की 709 बटालियन के कमांडर रह चुके हैं। नबा सरानिया ने बताया कि वे यहां के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को सामाजिक पहचान दिलाना चाहते हैं।

    असम में कुछ तकनीकी कारणों से उनका नामांकन रद हो गया। कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनारस जाकर चुनाव लड़ सकते हैं तो वह वाल्मीकिनगर से क्यों नहीं?

    बता दें कि इस सीट से राजद ने दीपक यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, जदयू ने सुनील कुमार पर भरोसा जताया है। बाहर से आए प्रत्याशी की वजह से इस सीट पर दोनों पार्टियों की टेंशन बढ़ सकती है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, आलमगीर के PS संजीव कुमार लाल और नौकर जहांगीर आलम को किया गिरफ्तार

    Tejashwi Yadav : चुनाव के बीच भावुक हुए तेजस्वी, PM Modi के लिए लिखी ये बात; कहा- चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन...