West Champaran News: बगहा में 4 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी गिरफ्तार
बगहा के गोवर्धना थाना क्षेत्र में एक चार साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ ...और पढ़ें

गिरफ्तार आरोपी के संबंध में जानकारी देती रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी, सौजन्य: पुलिस
HighLights
बगहा में चार साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार।
पीड़ित बच्चा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सूत्र, बगहा। पुलिस जिले के गोवर्धना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चार वर्षीय बालक के साथ दो दिन पहले अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए घायल बालक को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि बीते छह जून को गोवर्धना थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बालक के साथ उक्त घटना किए जाने की सूचना गोवर्धना थाना पुलिस को मिली थी।
जिसके बाद उक्त थाना में कांड संख्या-39/26, दर्ज कर मामले की जांच शुरू व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रामनगर एसडीपीओ रागनी कुमारी के नेतृत्व में गोवर्धना थानाध्यक्ष जय कुमार व दारोगा पवन कुमार व अन्य पुलिस के साथ एक टीम का गठन कर पूरे मामले की जांच का आदेश दिया गया था।
टीन ने घटनास्थल की जांच की तथा पीड़ित पक्ष से आवश्यक जानकारी जुटाई। घटना सत्य पाया गया। जिसके बाद बगही सखुआनी निवासी 19 वर्षीय रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार पीड़ित बालक का इलाज वर्तमान में जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है, जहां चिकित्सकीय परीक्षण सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। दोषी के विरुद्ध विधिसम्मत और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।