पश्चिम चंपारण में चार बच्चों की मां की संदिग्ध स्थिति में मौत, पति पर जहर देकर हत्या का आरोप
पश्चिम चंपारण के नौरंगिया थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय कौशिल्या देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष ...और पढ़ें

महिला की मौत के बाद शोकाकुल स्वजन।
HighLights
नौरंगिया थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत।
मायका पक्ष ने पति पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आवेदन का इंतजार।
जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Suspicious Death: नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलहवा गांव में गुरुवार रात 35 वर्षीय कौशिल्या देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका के मायका पक्ष ने उसके पति अनिल गोड़ पर मारपीट कर घायल करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका चार बच्चों की मां थी, जिनमें एक बेटी की पहले ही मौत हो चुकी है।
स्वजन के अनुसार, बड़ी बेटी की मौत के बाद पति अनिल गोड़ ने कौशिल्या देवी के साथ मारपीट की थी। मारपीट में वह घायल हो गई थी। इसके बाद गुरुवार रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर नौरंगिया थाना पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अभी कोई आवेदन नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार, आवेदन प्राप्त होने के बाद घटना की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
