विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में किसान पर मगरमच्छ का हमला, पानी में खींच ले गया, सुबह नाले किनारे मिला शव

By Vinod RaoEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 22 Sep 2026 11:49 AM (IST)

बगहा के सेमरीडीह गांव में खेत से लौट रहे 57 वर्षीय किसान भीम बीन पर भपसा नाले में मगरमच्छ ने ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. बगहा में किसान पर मगरमच्छ ने किया हमला।

  2. खेत से लौटते समय नहर में खींचा गया।

  3. सुबह नहर किनारे मिला किसान का शव।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे किसान पर रास्ते में मगरमच्छ ने हमला कर दिया। देखते ही देखते उसे पानी में खींच ले गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर स्वजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे, लेकिन रात में उसका कोई पता नहीं चला।

मंगलवार सुबह भपसा नाले के किनारे शव मिलने के बाद घटना का पता चला। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों में मगरमच्छ को लेकर दहशत का माहौल है।

नहर के पास हुआ हमला

घटना वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के सेमरीडीह गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 57 वर्षीय भीम बीन के रूप में हुई है। सोमवार शाम वह खेत से काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास नाले में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ उसे पानी में खींच ले गया।

रातभर तलाश करते रहे स्वजन

भीम के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर स्वजन चिंतित हो गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की गई। रात में काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह नाले के किनारे उसका शव मिला। शव मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई।

मगरमच्छ ने मुंह को चबा दिया

मदनपुर रेंज के रेंजर नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि मगरमच्छ के हमले में मृतक के मुंह को चबा दिया गया था। घटना की सूचना पर वाल्मीकिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद से सेमरीडीह गांव के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर और आसपास के जलस्रोतों में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों को खतरा बना हुआ है। पुलिस और वन विभाग की टीम घटना की जानकारी जुटा रही है।