विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में ट्रेन हादसे में युवक की मौत, कटिहार से अंबाला जा रहा था प्रमोद

By Vinod Rao Edited By: Ajit kumar
Published: Thu, 03 Sep 2026 12:12 PM (IST)

बगहा-मलकौली के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक प्रमोद कुमार साह की मौत हो गई। पुलिस ने ...और पढ़ें

अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

HighLights

  1. बगहा-मलकौली के पास ट्रेन से युवक की मौत।

  2. मृतक की पहचान प्रमोद कुमार साह के तौर पर हुई।

  3. पुलिस ने स्वजनों को सूचित किया, मामले की जांच जारी।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bagaha Train Accident: बगहा-मलकौली के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गई।

अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार साह के रूप में हुई है। वह चौहान टोला, टपका, अहमदाबाद का निवासी बताया गया है।

पुलिस को युवक की जेब से ट्रेन का टिकट और आधार कार्ड मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक कटिहार से अंबाला जाने वाली ट्रेन में यात्रा कर रहा था। इसी दौरान बगहा-मलकौली के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के स्वजन को तत्काल दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।