Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भितहा में जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर रोपे धान, प्रशासन से की स्थायी समाधान की मांग

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 03:05 PM (IST)

    भितहा प्रखंड की भुईधरवा पंचायत में जलजमाव और खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने विरोध में सड़क पर धान की रोपनी की। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम ...और पढ़ें

    परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सौजन्य: ग्रामीण

    परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सौजन्य: ग्रामीण

    HighLights

    1. भितहा में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन।

    2. खराब सड़क पर धान की रोपनी कर प्रशासन का ध्यान खींचा।

    3. ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत और स्थायी जलनिकासी की मांग की।

    संवाद सूत्र, भितहा(पश्चिम चंपारण)। Bagaha Waterlogging Protest: भितहा प्रखंड की भुईधरवा पंचायत के वार्ड संख्या दो को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव और बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

    लोगों ने सड़क पर धान की रोपनी कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान समस्या की ओर खींचने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है।

    बरसात में बढ़ जाती लोगों की परेशानी

    प्रदर्शन में शामिल उमर शेख, अर्मान शेख, बहाब हुसैन, फिदा शेख समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर है। हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति गंभीर हो जाती है।

    इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों पर पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

    सड़क मरम्मत और जलनिकासी की मांग

    ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

    पंचायत ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

    मुखिया प्रतिनिधि मजर आलम ने बताया कि संबंधित सड़क का पहले पीसीसी निर्माण कराया गया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण वह फिर क्षतिग्रस्त हो गई।

    उन्होंने कहा कि पंचायत को राशि उपलब्ध होते ही सड़क की मरम्मत और आवश्यक निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    खबरें और भी