Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तेज पछुआ, गर्जन और उसके बाद झमाझम बारिश से बदला मौसम, बढ़ी ठिठुरन

    By Manvendra Pandey Edited By: Ajit kumar
    Updated: Wed, 28 Jan 2026 02:39 PM (GMT+05:30)

    Thunderstorm alert:बगहा में बुधवार को अचानक मौसम बदला। दोपहर में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हुई, जो 10 मिनट में थम गई। इसके बाद तेज पछुआ हवा चलने स ...और पढ़ें

    Bihar Weather Update: दिन के समय भी सर्दी का असर महसूस किया गया। फाइल फोटो

    Bihar Weather Update: दिन के समय भी सर्दी का असर महसूस किया गया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बगहा में अचानक हुई बारिश से बढ़ी ठंड।

    2. गेहूं किसानों को लाभ, सरसों किसानों को चिंता।

    3. मौसम विभाग ने 29 जनवरी को बारिश का अनुमान लगाया।

    संवाद सूत्र, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bagaha weather update: बगहा में बुधवार को तेज पछुआ हवा, गर्जन और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप का असर कमजोर रहा। दिन के समय भी सर्दी का असर महसूस किया गया।

    दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम बदल गया। गर्जन के साथ तेज हवा चली और हल्की बारिश शुरू हुई, जो 10 मिनट से भी कम समय में थम गई। इसके बाद भी तेज पछुआ हवा जारी रही, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई।

    बाजार और सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों की तलाश में नजर आए। जो लोग हल्के कपड़ों में घर से निकले थे, उन्हें अचानक मौसम बदलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    किसानों के लिए राहत

    बारिश से गेहूं के किसानों की खुशी बढ़ गई। इससे उनकी फसल को लाभ हुआ और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी बच गया। वहीं, सरसों और तेलहन फसलों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, इसलिए फसलों को बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

    कृषि विशेषज्ञ प्रेमशंकर सिंह ने बताया कि जनवरी और फरवरी में होने वाली यह हल्की बारिश जनजीवन के लिए लाभकारी होती है। इससे मार्च-अप्रैल में संभावित जल संकट टला जाता है और भूगर्भीय जल स्तर में सुधार होता है। गेहूं और गन्ना किसानों को इससे सिंचाई में फायदा होता है, जबकि सब्जी और जड़दार फसलों के लिए अधिक बारिश नुकसानदायक हो सकती है।

    खबरें और भी

    मौसम का पूर्वानुमान

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 1 फरवरी तक आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। 29 जनवरी को हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

    अधिकतम तापमान 23-25°C और न्यूनतम 10-12°C के बीच रहने का अनुमान है। पछुआ हवा की गति 6-12 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जिससे ठंड का असर फिलहाल बना रहेगा।