विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में पत्नी से विवाद के बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

By Vinod Rao Edited By: Ajit kumar
Published: Sat, 15 Aug 2026 12:31 PM (IST)

बगहा के लौकरिया थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले 34 वर्षीय युवक धर्मेंद्र काजी का ...और पढ़ें

शव घर से कुछ दूरी पर सरेह में पेड़ से लटकता मिला। प्रतीकात्मक फोटो

शव घर से कुछ दूरी पर सरेह में पेड़ से लटकता मिला। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bagaha Youth Death: लौकरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को पेड़ से लटकता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

भालू टोला और पारड़खाप के बीच सरेह में शौच के लिए गए ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल लौकरिया थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान खजुरिया गांव निवासी भरत काजी के 34 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र काजी के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि मृतक के पिता से पूछताछ में जानकारी मिली है कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे धर्मेंद्र का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह घर से निकल गया था। सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर सरेह में पेड़ से लटकता मिला।

प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को देने के साथ पुलिस ने फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र दो बच्चों का पिता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।