Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बगहा-जटहा पुल की जगह रतवल-धनहा पुल के विस्तार को मिली हरी झंडी

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 03:04 PM (IST)

    बगहा-जटहा पुल परियोजना को भारी लागत (750 करोड़ रुपये) और किसानों की भूमि पर संभावित प्रभाव के कारण रद कर दिया गया है। इसके बजाय, बिहार सरकार ने केंद्र ...और पढ़ें

    बगहा-जटहा पुल की जगह रतवल-धनहा पुल के विस्तार को मिली हरी झंडी

    बगहा-जटहा पुल की जगह रतवल-धनहा पुल के विस्तार को मिली हरी झंडी

    HighLights

    1. बगहा-जटहा पुल परियोजना लागत और भूमि अधिग्रहण के कारण रद।

    2. रतवल-धनहा पुल के चौड़ीकरण को मिली केंद्र-राज्य सरकार की मंजूरी।

    3. कम खर्च में किसानों की जमीन बचाते हुए बेहतर कनेक्टिविटी।

    संवाद सूत्र, बगहा। बगहा नगर के डुमवलिया से यूपी के जटहा स्थित बेलवनिया के बीच नारायणी (गंडक) नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण को स्थगित करते हुए अंततः निरस्त कर दिया गया है। पुल निर्माण में आने वाली भारी लागत, सरकारी खर्च के बोझ व किसानों की उपजाऊ भूमि के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    इस पुल के निर्माण की जिम्मेदारी बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बीएसआरडीसी) की थी। विभागीय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित पुल पर 750 करोड़ रुपये खर्च होने थे, साथ ही इसके लिए बड़े पैमाने पर कृषि भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता पड़ती, जिससे स्थानीय किसानों की खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता।

    कार्यपालक अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर विचार के बाद प्रदेश सरकार ने वैकल्पिक समाधान के तौर पर रतवल–धनहा पुल को ही एलाइनमेंट बदल कर चौड़ा करने का निर्णय लिया है।

    उन्होंने कहा कि बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड की ओर से सड़क के एलाइनमेंट में आवश्यक बदलाव कर मौजूदा पुल से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस योजना को भारत सरकार और बिहार सरकार, दोनों की सहमति भी मिल चुकी है। संबंधित विभाग ने पुल चौड़ीकरण की मंजूरी दे दी है, जिससे परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

    पुल का चौड़ीकरण, खर्च कम

    नए पुल के निर्माण की तुलना में रतवल–धनहा पुल के चौड़ीकरण से सरकारी खजाने पर कम बोझ पड़ेगा और बड़ी मात्रा में राशि की बचत होगी। साथ ही किसानों की खेती और जमीन भी सुरक्षित रहेगी।

    खबरें और भी