पश्चिम चंपारण के बालथर में 85 किलो गांजा बरामद दो तस्कर गिरफ्तार
Bihar Drug Smuggling Arrest News: पश्चिम चंपारण के बालथर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 85.15 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। एक स्कॉ ...और पढ़ें

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Ganja Seizure Case: जिले के बालथर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है।
माजर पुल के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन से करीब 85.15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालथर थाना क्षेत्र के सड़कियाटोला निवासी कादिर शेख (40) और नेपाल के परसा जिला अंतर्गत पोखरिया थाना क्षेत्र के मुंडेश्वर राउत (28) के रूप में की गई है। दोनों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने गांजा से लदी स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतरराज्यीय और सीमावर्ती तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है।
थानाध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है, ताकि तस्करी नेटवर्क के अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।