Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Begusarai News: चार साल से फरार नक्सली बेगूसराय से गिरफ्तार, तीन जिले की पुलिस को थी तलाश

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 07:13 PM (IST)

    Begusarai News बगहा पुलिस व एसटीएफ की टीम ने चार से फरार चल रहे एक नक्सली को संयुक्त रूप से छापेमारी कर बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली ...और पढ़ें

    4 साल से फरार नक्सली दबोचा गया (जागरण)
    4 साल से फरार नक्सली दबोचा गया (जागरण)

    HighLights

    1. चार साल से फरार चल रहा था कुख्यात नक्सली
    2. बेगूसराय में बगहा पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया
    3. तीन जिले की पुलिस कर रही थी तलाश

    जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिमी चंपारण)। Begusarai News: बगहा पुलिस व एसटीएफ की टीम ने चार से फरार चल रहे एक नक्सली को संयुक्त रूप से छापेमारी कर बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान समस्तीपुर जिले के विथान थाने के तेलनी निवासी मंकेश्वर यादव उर्फ मुक्ति यादव के रूप में हुई है।

    वाल्मीकिनगर थाने में चार साल पहले दर्ज था मामला

    बगहा के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ वाल्मीकिनगर थाने में चार साल पहले प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमें थाना क्षेत्र के धंगड़हिया निवासी अलगु यादव ने आरोप लगाया था कि नौ जनवरी 2020 की रात कुछ अनजान युवक स्थानीय युवकों के साथ बाइक से गांव में भ्रमण कर महिलाओं के साथ छेड़खानी आदि कर रहे थे। जिसके बाद उनके द्वारा विरोध किया गया था कि गांव में इस तरह से बाइक क्यों चला रहे है।

    गांव में भी की थी तोड़फोड़

    कुछ समय बीतने के बाद हथियार से लैस कुछ युवक आए और उनके दरवाजे पर खड़ी बोलेरो, बाइक आदि वाहनों को तोड़ दिया गया। फिर घर कर को क्षति पहुंचाया और स्वजन के साथ मारपीट करने के बाद लाल सलाम का नारा लगाते हुए सभी लोग वापस हो गए थे।

    रास्ते में जो भी मिला उनके साथ मारपीट करने के बाद कहा गया था कि जो भी उनका विरोध करेगा। उनके साथ यही बर्ताव किया जाएगा। दूसरे दिन घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वाल्मीकिनगर थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो जानकारी मिली कि वह नक्सली हमला है। जिसके बाद गृह स्वामी के बयान पर दस जनवरी 2020 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    खबरें और भी

    जिसमें कुछ स्थानीय युवकों को भी नामजद किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी तो जानकारी मिली थी कि उस घटना में मुक्ति यादव भी शामिल था। जिसके बाद वाल्मीकिनगर थाने की पुलिस ने उसके घर कई बार छापेमारी भी किया था लेकिन वह फरार चल रहा था। इधर सूचना मिली थी कि फरार नक्सली को बेगूसराय में देखा गया है।

    तीन जिले की पुलिस की रडार पर था नक्सली

    जिसके बाद वाल्मीकिनगर थाने की पुलिस टीम ने एसटीएफ के सहयोग से उसे शनिवार को बेगूसराय में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि गिरफ्तार नक्सली को समस्तीपुर, बेगूसराय व खगड़िया जिले की पुलिस भी खोज रही थी। पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया।

    ये भी पढ़ें

    Hajipur News: हाजीपुर में 75 लोगों को एक साथ क्यों किया गया गिरफ्तार? एसपी हर किशोर राय ने चलाया अभियान

    Kaimur News: कैमूर में दिनदहाड़े 50 राउंड फायरिंग, छात्र की मौत से बवाल; भारी संख्या में पहुंची पुलिस