Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में अवैध लॉटरी का भंडाफोड़, बेतिया में दवा दुकानदार और भाई गिरफ्तार

    By Manoj Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Wed, 28 Jan 2026 02:26 PM (GMT+05:30)

    Bihar crime news: बेतिया नगर पुलिस ने इलमराम चौक पर एक दवा दुकान से अवैध लॉटरी का धंधा चलाने वाले कन्हैया कुमार और उनके भाई जितेन्द्र राज उर्फ गोलू को ...और पढ़ें

    Betia police raid: उनके पास से करोड़ों के इनामी लॉटरी टिकट बरामद हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    Betia police raid: उनके पास से करोड़ों के इनामी लॉटरी टिकट बरामद हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो 

    जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bihar crime news : बेतिया नगर पुलिस ने इलमराम चौक स्थित एक दवा दुकान में अवैध लॉटरी का धंधा चलाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कन्हैया कुमार और उनके भाई जितेन्द्र राज उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भारी संख्या में करोड़ों रुपये के इनामी लॉटरी टिकट, 24,060 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

    पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि बरामद लॉटरी टिकट सिक्किम स्टेट डीयर कंपनी और नागालैंड स्टेट डीयर कंपनी के थे। प्राथमिकी दारोगा सैयद हसन की शिकायत पर दर्ज की गई है, जबकि जांच दारोगा शुभम कुमार कर रहे हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, दारोगा सैयद हसन मंगलवार दोपहर को गश्ती पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि इलमराम चौक स्थित गोविंदा फार्मा सर्जिकल दुकान में अवैध लॉटरी का धंधा हो रहा है। मौके पर काफी भीड़ जमा थी। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार, जमादार विजय कुमार और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे।

    तलाशी के दौरान काउंटर के नीचे रखे कार्टन में भारी संख्या में लॉटरी टिकट पाए गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले पांच महीनों से लॉटरी का अवैध कारोबार चला रहे थे।

    इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध लॉटरी और इसी तरह के गोरखधंधों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि आम जनता को सुरक्षा और आर्थिक अपराधों से सुरक्षा मिल सके।

     

    खबरें और भी