Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेतिया - गोपालगंज रूट पर आवागमन हुआ खतरनाक, बारिश में धंसा पुलिया का एप्रोच

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:48 PM (IST)

    Bettiah Gopalganj Road Collapse: बेतिया-गोपालगंज मुख्य सड़क मार्ग पर नौतन के मच्छरगांवा के पास भारी बारिश से पुलिया का एप्रोच धंस गया है, जिससे गहरे ग ...और पढ़ें

    दो अलग-अलग जगहों पर पुलिया का एप्रोच धंस गया है। इससे खतरा बढ़ गया है। फोटो: जागरण

    दो अलग-अलग जगहों पर पुलिया का एप्रोच धंस गया है। इससे खतरा बढ़ गया है। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. बेतिया-गोपालगंज सड़क पर पुलिया का एप्रोच धंसा।

    2. भारी बारिश के कारण गहरे गड्ढे बने, आवागमन खतरनाक।

    3. प्रशासन ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।

    संवाद सूत्र, नौतन (पश्चिम चंपारण)। Bihar Monsoon News: बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बेतिया-गोपालगंज मुख्य सड़क मार्ग पर आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है। नौतन के मच्छरगांवा के पास बारिश के कारण दो अलग-अलग जगहों पर पुलिया का एप्रोच धंस गया है।

    सड़क के ठीक बीचों-बीच बड़े और गहरे गड्ढे बन जाने से वाहन चालकों और यात्रियों के लिए बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है।

    सड़क पर गहरे गड्ढे

    स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद पुलिया का संपर्क पथ अचानक धंस गया। एप्रोच रोड धंसने की वजह से सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे बाइक सवारों के गिरने और चोटिल होने की आशंका बढ़ गई है।

    बेतिया-गोपालगंज मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिन्हें अब काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

    हादसे का खतरा

    रास्ते की स्थिति जर्जर होने के कारण चालकों को गाड़ियां निकालते समय बेहद सतर्कता बरतनी पड़ रही है। सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने की वजह से रात के समय यह धंसा हुआ हिस्सा चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन से इस खतरनाक गड्ढे को भरने और मरम्मत की गुहार लगाई है।

    मरम्मत कार्य शुरू

    मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि पुलिया धंसने की सूचना मिल चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संबंधित कार्यपालक विभाग को पत्र भेजकर एप्रोच रोड की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया जा रहा है।प्रशासन की ओर से टीम भेजकर जल्द से जल्द मार्ग को सुरक्षित और सुचारू बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

     

    खबरें और भी