विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता, वाल्मीकिनगर में गंडक बराज पहुंचे बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

By Vinod RaoEdited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 27 Aug 2026 11:34 AM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेपाल में आई बाढ़ के बाद वाल्मीकिनगर में गंडक बराज का निरीक्षण किया और अधिकारियों से ...और पढ़ें

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंडक बराज का निरीक्षण किया।

  2. नेपाल बाढ़ के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता के निर्देश।

  3. नागरिकों की सुरक्षा और राहत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। नेपाल में आई भीषण आपदा और सैलाब के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे। उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज और उसके विभिन्न फाटकों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने गंडक नदी के जलस्तर का जायजा लेते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मौजूदा स्थिति और संभावित प्रभावों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।

अधिकारियों से ली स्थिति की जानकारी

बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी, एसपी राजेश कुमार समेत जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सीमावर्ती क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव और प्रशासनिक स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया।

बाढ़ की संभावना फिलहाल टली

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि फिलहाल बिहार समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की संभावना टल गई है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इसके बावजूद नेपाल में आई भीषण आपदा को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

cm and vijay chodhari

बगहा से मोतिहारी तक समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ के मद्देनजर बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी में स्थिति का जायजा लिया गया है। संभावित प्रभावों, एहतियाती उपायों, सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई है। संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा, राहत और हर संभव सहायता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नेपाल में जिस तरह की आपदा आई है, वह चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी नेपाल में राहत एवं मदद समेत पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।