विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'हनीमून मनाने के लिए भी...' बिहार चुनाव से पहले अचानक ये क्या बोले कन्हैया? सियासी हलचल तेज

Published: Sun, 16 Mar 2025 03:17 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के भितिहवा गांधी आश्रम से कांग्रेस के पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान कांग्रेस ...और पढ़ें

भितिहरवा में कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
भितिहरवा में कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार

HighLights

  1. कन्हैया कुमार ने पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा का किया शुभारंभ
  2. बिहार की नीतीश सरकार पर लगाया रोजगार नहीं दे पाने का आरोप
  3. बिहार को बेहतर बनाना है तो यहां के युवा शक्ति को रोजगार देना पड़ेगा

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण के भितिहवा गांधी आश्रम से 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि प्रदेश को आग में जलाने की साजिश रची जा रही है। नफरत की आग से बिहार को बचाना है और बेहतर बिहार बनाना है। सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है, इसलिए समाज को लड़ाती है, उन्माद फैलाती है।

बिहार को बेहतर बनाने के लिए युवाओं को रोजगार देना जरूरी

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि लोगों को भगाया जा रहा है। बिहार को बेहतर बनाना है तो यहां के युवा शक्ति को रोजगार देना पड़ेगा। इसी उद्देश्य से कांग्रेस ने यह पदयात्रा शुरू की है।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा इसलिए शुरू कर रहे हैं ताकि जमीनी मुद्दों से जुड़े और जो बेरोजगार हाथ हैं उसको यह हाथ (कांग्रेस का) रोजगार दिला पाए। इस संकल्प को लेकर पदयात्रा निकाली जा रही है।

लोगों से की यात्रा को सफल बनाने की अपील

कन्हैया कुमार ने पद यात्रा कर रहे लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि पूरे मनोयोग से इस पदयात्रा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि जिस प्रखंड, पंचायत, जिले से पदयात्रा निकल रही है वहां की जनता को आह्वान करते हैं कि आप इस यात्रा को सफल बनाएं। बिहार की राजनीति में हम सकारात्मक सवाल लेकर आए हैं, सकारात्मक हल निकालेंगे।

हनीमून मनाने भी लोगों को बाहर जाना पड़ता है: कन्हैया कुमार

  • कन्हैया कुमार ने कहा कि जब बिहार का भविष्य तय कर रहे हों तो अपने बच्चों के बारे में सोचें। बिहार में न शिक्षा है, न सड़क और न सुरक्षा।
  • पढ़ाई, दवाई, कमाई और यहां तक की हनीमून मनाने के लिए भी लोगों को बाहर जाना पड़ता है। पलायन राज्य का सबसे बड़ा दंश है, राज्य में सब कुछ ठेका पर चल रहा है।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने संबोधित किया और राज्य की बदहाली और पलायन के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पदयात्रा में शामिल हुए कांग्रेस के ये दिग्गज नेता

यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान, एनएसवाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी शामिल हुए।

पदयात्रा में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्र. सिंह, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु। 

जिला अध्यक्ष भारत भूषण दुबे, जिला प्रवक्ता शाहिद अली हैदर, इदरीश अंसारी, शकील अहमद, स्थाई पदयात्रा और युद्ध कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें

Bihar News: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, बनेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर; युवाओं को होगा फायदा

Bihar News: पटना के लोगों की बल्ले-बल्ले, नीतीश सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी; बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।