Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में चार दिन से लापता युवती का शव पेड़ से लटका मिला, पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका

    By Abu Sabir Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 31 Jul 2026 05:32 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के बगहा में चार दिन से लापता 18 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार को पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि स्थानीय लोगों न ...और पढ़ें

    मंगलवार को गांव की चार-पांच अन्य लड़कियों के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। प्रतीकात्मक फोटो

    मंगलवार को गांव की चार-पांच अन्य लड़कियों के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। प्रतीकात्मक फोटो

    जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। जिले के बगहा पुलिस जिले में चार दिन से लापता 18 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार को पेड़ से लटका मिला।

    घटना पिपरासी थाना क्षेत्र के भिलोरवा टोला गांव के सरेह की है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

    मृतका की पहचान भिलोरवा टोला निवासी मुनिलाल सहनी की पुत्री चुलबुली उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है। स्वजन के अनुसार, गुड़िया मंगलवार को गांव की चार-पांच अन्य लड़कियों के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। अन्य लड़कियां घर लौट आईं, लेकिन गुड़िया वापस नहीं आई।

    देर शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

    शुक्रवार को सरेह में मवेशी चरा रहे लोगों ने पेड़ से उसका शव लटका देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

    सूचना मिलते ही पिपरासी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन भी मौके पर पहुंचे।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती पारिवारिक कलह से परेशान थी और इसी वजह से उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

    हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।

    पिपरासी थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
    स्वजन से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।