पश्चिम चंपारण में पुलिस का बड़ा अभियान: 20 फरार अपराधियों की संपत्ति कुर्क, हड़कंप
Bihar Police Action: पश्चिम चंपारण में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर फरार 20 कुख्यात अपराधियों की संपत्ति कुर्क की गई। हत्या, डकैती और शराब तस्करी जैसे ...और पढ़ें
HighLights
20 फरार अपराधियों की संपत्ति कुर्क की गई।
हत्या, डकैती, शराब तस्करी के आरोपी शामिल।
पुलिस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bihar Police Action: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में गुरुवार को फरार अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कुर्की-जब्ती अभियान चलाया गया।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई इस कार्रवाई में हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी जैसे गंभीर मामलों में फरार 20 कुख्यात आरोपितों की संपत्ति कुर्क की गई।
न्यायालय के आदेश के बाद कार्रवाई
एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विशेष रणनीति के तहत अभियान चलाया गया। जिन अपराधियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वे आत्मसमर्पण नहीं कर रहे थे, उनकी चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया।
प्रशासन की मौजूदगी में प्रक्रिया
कुर्की-जब्ती के दौरान स्थानीय प्रशासन और दंडाधिकारी की मौजूदगी सुनिश्चित की गई, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। पुलिस ने घरों में रखे सामानों की सूची तैयार कर उन्हें जब्त किया।
पुलिस कार्रवाई से हड़कंप
एक ही दिन में 20 कुर्की की कार्रवाई को हाल के दिनों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस अभियान से फरार अपराधियों में हड़कंप है, जबकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना और पुलिस पर भरोसा बढ़ा है।
आत्मसमर्पण नहीं किया तो कार्रवाई
एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि फरार अपराधी जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करें, अन्यथा उनकी संपत्तियों पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
आमलोगों से सहयोग की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपराधियों से जुड़ी किसी भी सूचना को साझा करने में संकोच न करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।