यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
West Champaran News: रात के समय गहरी नींद में थे घरवाले, अचानक खुली आंख तो उड़ गए होश; शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण
पश्चिम चंपारण क्षेत्र में एक गांव से नाबालिग का अपहरण करने का मामला सामने आया है। यह अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है। मामले में उसकी माता ने स्था ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही
- बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया गया
संवाद सूत्र, रामनगर। पश्चिम चंपारण में रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है। मामले में उसकी माता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इसमें अपने ही गांव के मुरारी चौधरी और उसकी पत्नी कलावती देवी के साथ नगर निवासी लाल बाबू कुमार और उसके पिता प्रहलाद चौधरी को नामजद किया है। अपने दिए आवेदन में बताया है कि बीते तीन अप्रैल की रात में सभी खाना खाकर सो रहे थे।
एकाएक रात के एक बजे जब नींद खुली तो, देखा कि मेरी नाबालिग पुत्री अपने बिस्तर पर नहीं है। बिना बताए ही कहीं चली गई है। खोजबीन के दौरान पता चला कि आरोपितों ने शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया गया है।
लड़का ठीक नहीं होने के कारण शादी से इनकार कर दिया गया
संभावना जताई है कि लालबाबू से उसकी शादी की बात मुरारी और उसकी पत्नी के माध्यम से चल रही थी। पर, लड़का ठीक नहीं होने के कारण शादी से इनकार कर दिया गया था।
इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें-