Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: जंगल किनारे मवेशी चरा रही महिला को बाघ ने बनाया शिकार, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकलकर पीछे से कर दिया हमला; मौत

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 10:35 AM (GMT+05:30)

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकलकर जंगल किनारे मवेशी चरा रही एक महिला को बाघ ने मार डाला है। बताया जा रहा है कि बाघ ने अचानक जंगल से निकलकर हमला कर दिया ...और पढ़ें

    रोते बिलखते मृत महिला के स्वजन। सौ. ग्रामीण
    रोते बिलखते मृत महिला के स्वजन। सौ. ग्रामीण

    HighLights

    1. मवेशी चराने जंगल के किनारे गई थी महिला
    2. गौनाहा प्रखंड के एसएसबी पिड़ारी कैंप के पास की घटना
    3. मंडिहा की रहने वाली है मृत चिल्होरिया देवी(50)

    संवाद सहयोगी, गौनाहा (पश्चिम चंपारण)। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की गोवर्धन क्षेत्र से निकलकर जंगल किनारे मवेशी चरा रही एक महिला को बाघ ने मार डाला है। महिला पर बाघ के हमले को देख अन्य चरवाहों ने भाग कर जान बचाई।

    बताया जाता है कि मंडिहा गांव निवासी बुद्धन उरांव की पत्नी चिल्होरिया देवी (50) जंगल किनारे मवेशी चरा रही थी। उसी दौरान अचानक जंगल से निकलकर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना पीड़ारी एसएसबी कैंप के पास की है।

    पीछे से बाघ से किया प्रहार

    बाघ ने महिला के गर्दन और बैक साइड पर प्रहार किया है। महिला के साथ मवेशी चरा रहे अन्य चरवाहों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। ग्रामीण जब वहां पहुंचे तो महिला का चप्पल और लाठी वहां पड़ी थी। बांस के पास महिला लहूलुहान अवस्था में गिरी थी। गर्दन से खून निकल रहा था।

    मुआवजा दिलाने के प्रयास में जुटी टीम

    इसकी सूचना वन विभाग व स्थानीय पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम और पुलिस ने पहुंचकर उसे गौनाहा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला को दो बेटे हीरालाल उरांव व नरेश उरांव तथा एक बेटी राजनंदिनी कुमारी है।

    खबरें और भी

    गोवर्धन रेंजर सुजीत कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृत महिला के परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है। सभी प्रक्रिया को पूरा कर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को राशि उपलब्ध हो।

    यह भी पढ़ें- जमीन के लिए सेवानिवृत्त फौजी को मारी गई थी गोली, विवादित भूमि को लेकर पूर्व में हो चुकी है हत्या

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस की 3 राज्‍यों में हार पर जदयू का तंज या नसीहत? नीतीश कुमार से ही लगेगा I.N.D.I.A का बेड़ा पार; इस नेता ने किया दावा