Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     West Champaran : पैसे के लेन-देन में किसान की हत्या, रोहुआ नाला से मिला शव

    By Vinay Kumar Rai Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Sun, 01 Mar 2026 06:27 PM (GMT+05:30)

    पश्चिम चंपारण के भितहा में एक किसान, तिलक चौधरी की पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को बोरी में भरकर रोहुआ नाला में छिपा दिया था ...और पढ़ें

    इस पर प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इस पर प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    संवाद सूत्र, भितहा (पश्चिम चंपारण) । स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरबारी पंचायत अंतर्गत करहिया बसौली दियारा में एक किसान की हत्या पैसा लेन देन को लेकर कर दिया गया।

    वहीं हत्यारों ने हत्या करने के बाद शव को बोरी में रख रोहुआ नाला में छिपा दिया था। घटना तीन दिन पूर्व का बताया जा रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही भितहा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया।

    स्थानीय मुखिया रामाधार यादव ने बताया कि करहिया बसौली निवासी तिलक चौधरी उम्र करीब 40 वर्ष का शव तीन दिन बाद रोहुआ नाला से बरामद हुआ है।

    मुखिया ने बताया कि मृतक के स्वजन के अनुसार तिलक चौधरी गांव के ही एक व्यक्ति के साथ गन्ना बेचने के लिए यूपी के बसहिया गए थे। उसके बाद घर वापस नहीं हुए है। तीन दिन बीतने के बाद स्वजन ने खोजना शुरू किया।

    जहां रोहुआ नाला से बोरी में कसा हुआ शव बरामद किया गया। पैसे के लेन देन को लेकर हत्या होने की आशंका जताया जा रहा है । बताया जा रहा है कि गन्ना बेचकर आने के बाद रास्ता में ही रुपया के लेन -देन में हत्या किया गया है।

    हालांकि अभी मृतक के स्वजन द्वारा थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। मामले में थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलने पर रोहुआ नाला से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी