Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में अब हाथीपांव के मरीजों को मिलेगी ₹1100 प्रति माह पेंशन, लौरिया में दिव्यांगता सर्टिफिकेट के लिए पंजीकरण शुरू

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 03:55 PM (IST)

    लौरिया में पीरामल फाउंडेशन ने ममता कर्मियों के लिए फाइलेरिया, कालाजार उन्मूलन और सुरक्षित मातृत्व पर कार्यशाला आयोजित की। ...और पढ़ें

    हाथीपांव के मरीजों को मिलेगी ₹1100 प्रति माह पेंशन

    हाथीपांव के मरीजों को मिलेगी ₹1100 प्रति माह पेंशन

    HighLights

    1. लौरिया में फाइलेरिया व कालाजार उन्मूलन पर कार्यशाला आयोजित।

    2. हाथीपांव मरीजों को ₹1100 मासिक पेंशन मिलेगी।

    3. दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए पंजीकरण अस्पताल में शुरू।

    संवाद सूत्र, लौरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बुधवार को पीरामल फाउंडेशन की ओर से फाइलेरिया एवं कालाजार उन्मूलन, सुरक्षित मातृत्व और नवजात शिशु की देखभाल को लेकर ममता कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। 

    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने की।कार्यशाला में पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक राजू सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी धर्मेंद्र यादव और प्रोग्राम लीडर रवि रंजन ने ममता कर्मियों को फाइलेरिया के विभिन्न प्रकार, कालाजार के दुष्परिणाम तथा सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की देखभाल की विस्तृत जानकारी दी। 

    प्रतिमाह 1100 रुपये की पेंशन

    कार्यक्रम पदाधिकारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि अब फाइलेरिया से प्रभावित हाथीपांव के मरीजों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाकर उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1100 रुपये की पेंशन दिलाई जाएगी।

    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि हाथीपांव एवं फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों का पंजीकरण बुधवार से शुरू कर दिया गया है। 

    अस्पताल पहुंचकर करा सकते हैं अपना पंजीकरण 

    इच्छुक मरीज आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट आकार का फोटो लेकर ओपीडी अवधि में अस्पताल पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यशाला में बीसीएम रीना मोदी, स्टेट हेड परिमल झा, डॉ. दिलीप कुमार सहित दर्जनों ममता कर्मी उपस्थित रहे।