Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी-बिहार बॉर्डर पर गन्ने के खेत में छिपा तेंदुआ, गोरखपुर से मंगाई ट्रेंकुलाइजर गन; फिर होगा एक्शन

    Updated: Fri, 08 May 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

    पिपरासी में आठ लोगों पर हमला करने वाला तेंदुआ जटहा बाजार के पूर्नहा मिश्र गांव में दिखा, जिसे ग्रामीणों ने घेर लिया। तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर एक ...और पढ़ें

    यूपी-बिहार बॉर्डर पर गन्ने के खेत में छिपा तेंदुआ, गोरखपुर से मंगाई ट्रेंकुलाइजर गन

    यूपी-बिहार बॉर्डर पर गन्ने के खेत में छिपा तेंदुआ, गोरखपुर से मंगाई ट्रेंकुलाइजर गन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पिपरासी। यूपी और बिहार की सीमा से सटे इलाके में गुरुवार रात करीब आठ लोगों पर जानलेवा हमला करने वाला तेंदुआ शुक्रवार को जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पूर्नहा मिश्र गांव में दिखाई दिया। हमलों से दहशत में आए ग्रामीणों ने तेंदुए को चारों ओर से घेर लिया।

    इस दौरान तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए किसान लाल पहाड़ी और रामाधार सिंह के घर में घुस गया। सूचना मिलते ही जटहा बाजार थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए।

    लंबी छलांग लगाकर घर से बाहर निकला तेंदुआ

    ग्रामीणों के शोर और घेराबंदी के बीच तेंदुआ अचानक लंबी छलांग लगाकर घर से बाहर निकला और पास के एक गन्ने के खेत में घुस गया।

    इसके बाद लाठी-डंडों से लैस सैकड़ों ग्रामीणों ने खेत को भी चारों तरफ से घेर लिया। खुद को बचाने के प्रयास में तेंदुआ खेत से निकलकर एक पुलिया में जा छिपा। ग्रामीणों ने पुलिया के दोनों मुंह पर जाल लगाकर रास्ता बंद कर दिया है।

    यूपी और बिहार वन विभाग की टीम कर रही कैंप

    मौके पर यूपी और बिहार वन विभाग की टीम लगातार कैंप कर रही है। हालांकि, ग्रामीण वन विभाग को तुरंत रेस्क्यू नहीं करने दे रहे हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया तो वह फिर से रिहायशी इलाके में पहुंचकर लोगों पर हमला कर सकता है। पुलिस और प्रशासन ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं।

    गोरखपुर से मंगाई ट्रेंकुलाइजर गन

    खबर लिखे जाने तक तेंदुए का रेस्क्यू नहीं हो सका था। वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए गोरखपुर से ट्रेंकुलाइजर गन मंगाई है। गन की मदद से तेंदुए को बेहोश कर रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही है।

    खबरें और भी