Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashwini Vaishnaw: बिहार आ रहे हैं रेल मंत्री, देंगे करोड़ों की सौगात; ट्रेन से पहुंचेंगे बेतिया

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 06:30 AM (IST)

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बिहार पहुंचेगें। इस दौरान वह छावनी के रेलवे ओवरब्रिज को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। रेल मंत्री के कार्यक्रम को ले ...और पढ़ें

    आज बिहार पहुंचेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। (फाइल फोटो)
    आज बिहार पहुंचेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 2019 से चल रहा था आरओबी का निर्माण कार्य
    2. डिस्प्ले पर रेलवे की उपलब्धियां को देख सकेंगे लोग
    3. कार्यक्रम को लेकर 60 फीट चौड़ा और 210 फीट लंबा पंडाल बनकर तैयार

    जागरण संवाददाता, बेतिया। छह वर्षों के इंतजार के बाद छावनी का रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज दोपहर रेल ओवरब्रिज राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    रेल मंत्री के आगमन को लेकर छावनी प्रजापति रेलवे स्टेशन पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। साफ-सफाई के अलावा रंग रोगन का भी काम पूरा कर लिया गया है। जेसीबी से मिट्टी को समतल किया गया है।

    कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मजदूरों ने दिन रात काम किया। कार्यक्रम स्थल पर रेलवे के कई पदाधिकारी कैंप किए हुए है। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता अखिलेश मिश्र ने बताया रेल मंत्री के कार्यक्रम को लेकर 60 फीट लंबा और 210 फीट चौड़ा भव्य पंडाल और मंच बनाया गया है।

    उन्होंने बताया कि लोगों के बैठने के लिए पंडाल में 2000 कुर्सियों की व्यवस्था है। मंच की मजबूती पर विशेष फोकस दिया गया है। 50 से ज्यादा लोग मंच पर बैठ सकेंगे।

    प्रोजेक्ट मैनेजर श्याम किशोर सिंह ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री के कार्यक्रम को लेकर करीब 100 मजदूर तीन दिनों से लगातार काम कर रहे थे।

    कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सहायक मंडल अभियंता ने दी जानकारी

    सहायक मंडल अभियंता ने बताया कि रेल मंत्री और गणमान्य लोगों को बैठने के लिए सभा स्थल के बगल में एक ग्रीन रूम भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ा डिस्प्ले लगाया गया है, जिसमें रेलवे से जुड़ी विकास योजनाओं की प्रदर्शनी दिखाई जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि 2019 से रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें बेतिया- लौरिया रुट के आरओबी का लाेकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह मार्च 2024 को किया था। जबकि मैनाटांड़ और चनपटिया रुट के ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए रेल मंत्री आ रहे हैं।

    1485 मीटर है एप्रोच पथ और ओवरब्रिज की लंबाई

    नवनिर्मित रेल ओवर ब्रिज की कुल लंबाई 635 मीटर है। जबकि इसके साथ बने एप्रोच पथ की लंबाई 850 मीटर है। इस पर करीब 120 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

    इस ओवर ब्रिज के उद्घाटन को लेकर ब्रिज के ऊपर भी काम हो रहा है। ब्रिज पर लाइट लगाया जा रहा है। ब्रिज की भी साफ सफाई हो रही है। इस पर शीलापट्ट भी लग रहा है।

    तीन घंटा बेतिया में रहेंगे केंद्रीय रेल मंत्री, उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तीन घंटे बेतिया में रहेंगे। रेल मंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बिहार सरकार की मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री रेणु देवी, पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल, वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    खबरें और भी

    भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी बेतिया आ रहे हैं। रेल मंत्री यहां रेल ओवर ब्रिज के उद्घाटन के बाद एक होटल में एनडीए के सांसद, विधायक, प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों से भेंट करेंगे।

    सुबह 10:10 बजे वह हवाई जहाज से दिल्ली से बेतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:45 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। सवा 12 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन से बेतिया के लिए चलेंगे। दोपहर ढाई बजे वह बेतिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे।

    ढाई से सवा पांच बजे तक यहां के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम साढ़े पांच बजे बेतिया रेलवे स्टेशन से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

    रेल मंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

    • 10:10 बजे : दिल्ली से बेतिया के लिए प्रस्थान
    • 11:45 बजे : गोरखपुर एयरपोर्ट पर आगमन
    • 12:15 बजे : गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बेतिया के लिए प्रस्थान
    • 2:30 बजे बेतिया रेलवे स्टेशन पर आगमन
    • 2:30 से 5:15 बजे : स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे
    • 5:30 : बजे बेतिया रेलवे स्टेशन से पटना के लिए प्रस्थान

    यह भी पढ़ें- 

    Bihar: कृषि विभाग ने इतिहास में पहली बार कर दिया कमाल, नियुक्तियों से जुड़ा है मामला; पढ़ें डिटेल

    Bhagalpur News: इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसा दिखेगा भागलपुर जंक्शन, यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं