विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी सौगात, गोरखपुर से पटना तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन; ROB का भी किया उद्घाटन

Published: Sun, 09 Feb 2025 08:42 PM (IST)

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज बिहार के बेतिया में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की। रेलमंत्री ने जनसभा को संबोधित ...और पढ़ें

बेतिया पहंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। (फोटो जागरण)
बेतिया पहंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. 103.36 करोड़ के बेतिया में छावनी ओवरब्रिज का रेल मंत्री ने किया लोकार्पण
  2. गोरखपुर से पटना तक अगले तीन- चार माह में चलेगी वंदे भारत ट्रेन

सुनील आनंद, जागरण संवाददाता, बेतिया(पश्चिम चंपारण)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बेतिया पहुंचे। इस दौरान रेल मंत्री ने कई योजनाओं की घोषणा की और ओवरब्रिज का लोकार्पण किया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार के विकास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष ध्यान है। जिस तरह से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुुमार ने सुशासन स्थापित किया है। डबल इंजन की सरकार में मोदी जी ने बिहार में सिर्फ रेलवे के विकास के लिए 1100 करोड़ का बजट दिया है।

उन्होंने कहा कि उनके इस बजट से रेल लाइन दोहरीकरण, विद्युतीकरण, अम़ृत भारत स्टेशनों का निर्माण कार्य चल रहा है। पूरे बिहार में 75 प्रतिशत के आसपास रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो चुका है। 98 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन बनाया जा रहा है।

गोरखपुर से पटना तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन

रेल मंत्री बेतिया के छावनी में 103.36 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि गोरखपुर से पटना तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग यहां की जनता ने की है, जिसे वे मोदी जी तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार के प्रति मोदी जी का जो प्रेम है, उसे देखकर मैं आश्वस्त हूं कि अगले तीन- चार महीने में वंदे भारत ट्रेन भी चलने लगेगी। उन्होंने कहा कि अमृत भारत ट्रेन की पूरे देश में काफी डिमांड है। इसको देखते हुए अमृत भारत वर्जन टू का निर्माण कराया जा रहा है। 100 अमृत भारत ट्रेन का निर्माण हो रहा है।

रेलमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार 50 नमो भारत ट्रेन का भी निर्माण कराया जा रहा है। ये सभी ट्रेनें तीन- चार माह में बन जाएंगी। उसके बाद 200 वंदे भारत ट्रेन देश के विभिन्न हिस्से में पटरी पर दौड़ने लगेगी। भारत- नेपाल बॉर्डर के समीप के रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। यह काम पूरा होते हीं अमृत भारत वर्जन टू का परिचालन आरंभ किया जाएगा।

देश में एक वर्ष में बना 1022 आरओबी

लोगों को संबोधित करते हुए रेलमंत्री ने कहा कि यह मोदी जी का जमाना है। यहां तीव्र गति से काम होता है। पिछले एक वर्ष में देश के विभिन्न हिस्से में 1022 आरओबी का निर्माण कराया गया है।

पिछले दो वर्ष के दौरान रेलवे में 1.54 लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। ये सभी भर्तियां निष्पक्ष हुई है। अभी 95000 भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है।

मलेशिया से बड़ा है बिहार का रेल नेटवर्क

रेलमंत्री ने कहा कि पूरे मलेशिया में जितना रेलवे का नेटवर्क है, भारत में उससे अधिक रेल नेटवर्क सिर्फ बिहार में है। 1832 किलोमीटर नया रेल लाइन का निर्माण कराया गया है।

अभी हाल में भी बिहार के रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए माेदी जी ने 4553 करोड़ का बजट बिहार को दिया है। इससे नरकटियागंज, रक्सौल, बेतिया, दरभंगा, सीतामढ़ी, सुगौली आदि रेलवे स्टेशनों का निर्माण हो रहा है।

यह भी पढ़ें- 

Ashwini Vaishnaw: नरकटियागंज में रेल मंत्री का हुआ स्वागत, विधायक ने रख दी ये मांग; अब जाएंगे बेतिया

Railway News: रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए उठाया बड़ा कदम, इम्प्लॉई के घरवाले भी हो जाएंगे खुश!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।