Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की सरगर्मी तेज, पश्चिम चंपारण में वार्डवार आरक्षण सूची प्रकाशित

    By Vinay Pathak Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 09 May 2026 04:48 PM (IST)

    Bihar Panchayat Election: पश्चिम चंपारण में बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं, ठकराहा प्रखंड कार्यालय ने वार्डवार जनसंख्या और आरक्षण ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, ठकराहा (पश्चिम चंपारण)। Bihar Panchayat Election: बिहार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पश्चिम चंपारण जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

    ठकराहा प्रखंड कार्यालय की ओर से विभिन्न पंचायतों के लिए ‘प्रपत्र एक’ के तहत वार्डवार जनसंख्या और आरक्षण संबंधी सूची प्रकाशित कर दी गई है।

    सूची को पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किया गया है, ताकि मतदाता और संभावित उम्मीदवार वार्डों की स्थिति, सीमांकन और आरक्षण की जानकारी प्राप्त कर सकें।

    2011 की जनगणना पर सूची

    प्रखंड विकास पदाधिकारी आरके राघव ने बताया कि सूची वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार की गई है। इसमें प्रत्येक वार्ड की कुल आबादी के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की संख्या का भी उल्लेख किया गया है।

    उन्होंने कहा कि वार्डों के भौगोलिक सीमांकन को भी पारदर्शी तरीके से दर्शाया गया है, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।

    Bihar Panchayat Election

    पंचायतों की जनसंख्या का ब्योरा

    प्रकाशित सूची के अनुसार श्रीनगर पंचायत में 17 वार्ड बनाए गए हैं, जिसकी कुल आबादी 10,748 है। यहां अनुसूचित जाति की संख्या 1135 और अनुसूचित जनजाति की संख्या 25 दर्ज की गई है।

    जगीराहा पंचायत में 11 वार्ड हैं, जहां कुल जनसंख्या 7128 है। इसमें अनुसूचित जाति की संख्या 1373 और अनुसूचित जनजाति की संख्या 215 है। मोतीपुर पंचायत में कुल 11 वार्ड बनाए गए हैं। यहां की आबादी 7773 है, जबकि अनुसूचित जाति के 591 और अनुसूचित जनजाति के 60 लोग दर्ज हैं।

    ठकराहा पंचायत में 14 वार्ड हैं, जहां कुल आबादी 10,665 है। इसमें अनुसूचित जाति के 1025 और अनुसूचित जनजाति के 188 लोग शामिल हैं। हरपुर पंचायत के छह वार्डों की कुल जनसंख्या 4611 बताई गई है। वहीं धूमनगर पंचायत की आबादी 685 दर्ज की गई है।

    जिला परिषद क्षेत्र की सूची प्रकाशित

    जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 की सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें कुल जनसंख्या 52,766 बताई गई है। सूची के अनुसार अनुसूचित जाति की संख्या 5607 और अनुसूचित जनजाति की संख्या 806 दर्ज है।

    खबरें और भी

    दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका

    बीडीओ ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सूची प्रकाशित की गई है। यदि किसी नागरिक को वार्ड की जनसंख्या, सीमांकन या आरक्षण को लेकर आपत्ति हो तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि संबंधित मतदाता प्रखंड कार्यालय या पंचायत मुख्यालय पहुंचकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं और किसी भी त्रुटि की स्थिति में आवेदन देकर सुधार की मांग कर सकते हैं।