बिहार में धड़ाधड़ 155 गिरफ्तारियां, CM सम्राट की सख्ती के बाद DIG का आदेश; एक्शन में पुलिस
बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की सख्ती के बाद बेतिया पुलिस ने डीआईजी हरकिशोर राय के निर्देश पर दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 134 लोगों को गिरफ्तार किया ह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
बेतिया में दो दिवसीय विशेष अभियान में 134 लोग गिरफ्तार।
शराब, गांजा तस्कर और भूमि विवाद के आरोपी भी पकड़े गए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सख्ती के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन।
जागरण टीम, बेतिया। बिहार में नई सरकार बनने के बाद से ही सीएम सम्राट चौधरी की सख्ती पर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बेतिया में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर डीआईजी हरकिशोर राय के निर्देश पर दो दिनों तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने 134 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विशेष अभियान 24 व 25 मई को चलाया गया। पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि इस दौरान कांड, वारंट और इश्तिहार से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
62 वारंटियों को भी पकड़ा गया
अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में संलिप्त अभियुक्तों के साथ-साथ लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ने पर भी फोकस रहा। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न कांडों में 72 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, जबकि इस दौरान 62 वारंटियों को भी पकड़ा गया।
इसके अलावा 58 इश्तिहारों की तामिला कराई गई तथा 11 मामलों में कुर्की की कार्रवाई निष्पादित की गई। पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।
विभिन्न थानों से 15 अभियुक्त गिरफ्तार
विभिन्न थाने की पुलिस सोमवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार की है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में दो वारंटी समेत 15 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
खबरें और भी
इनमें से छह की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय चार वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 354 लीटर 900 मिलीलीटर शराब, 120 शीशी कोरेक्स सिरप व एक बाइक जब्त किया गया है।
कुमारबाग में शराब बेचते पिता-पुत्र गिरफ्तार
तिरहुतिया टोला चौक स्थित एक मिठाई दुकान में शराब कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दुकान से 29 पीस टेट्रा पैक एट पीएम ब्रांड की शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महुवाहा निवासी अमर साह (30) एवं छबीला साह (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मिठाई दुकान की आड़ में शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से टेट्रा पैक शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
सिकटा में भूमि विवाद में 2 गिरफ्तार
बलथर थाना के बलथर गांव में सोमवार को खेत में काम करने के दौरान विवाद को लेकर मारपीट में एक ही परिवार के तीन महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में रामदेव पासवान (50), उनकी पत्नी सुनैना देवी (48), पतोहू अंतिमा देवी (25) व पोती शारदा कुमारी (14) शामिल हैं। परिजनों ने इलाज के लिए सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।
मामले में लालबाबू पासवान की पत्नी संजू देवी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में बलथर गांव के इब्राहिम मियां, इसलाम मियां, अफताब आलम, औरनजेब आलम, शमसुलहक मियां, नेजामुल मियां, एमामुल मियां, इस्ताक मियां, इस्तखार मियां सहित इब्राहिम और इसलाम मियां की पत्नियों को नामजद किया गया है।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामला जमीन विवाद का है। इब्राहिम मियां और अफताब आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
लौरिया में शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
नगर के चंडाल चौक के धांगर टोली में मंगलवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर करीब पांच हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री को विनष्ट कर दिया।

वहीं 18 लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज नगर पंचायत के नवका टोला निवासी लालबाबू राम को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देश पर गठित टीम का नेतृत्व लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने किया। टीम में दारोगा जयसल कुमार, अमित कुमार, सुग्रीव कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
मैनाटांड़ गांजा तस्कर गिरफ्तार
एसएसबी और मानपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में मंगलवार की अल सुबह मानपुर थाना क्षेत्र के बिरंची गांव के पास से 9.066 किलोग्राम गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया निवासी अशर्फी यादव के पुत्र रामकिशन यादव (30 वर्ष) के रुप में की गई है।
नरकटियागंज के एसीडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार भारत- नेपाल का बार्डर क्रॉस कर मानपुर थाना क्षेत्र में आपत्तिजनक सामग्री लेकर आ रहा है। सूचना के आलोक में मानपुर पुलिस और पचरौता एसएसबी की टीम बिरंची गांव के पास पहुंची।

तस्कर नेपाल की ओर से बाइक से आता दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया गया। वह बाइक लेकर भागने लगा। जवानों तत्परता दिखते हुए पकड़ा ।जब मोटरसाइकिल की जांच की गई तो सीट के नीचे से वाटरप्रूफ पैकेट में 9.066 किलोग्राम गांजा मिला।
पूछताछ में तस्कर ने जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 3.62 लाख रूपये बताया है। मामले में कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।