विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में नेपाली मूल की विवाहित महिलाओं का बनेगा डाटा, घर-घर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे बीएलओ

Published: Fri, 24 Jul 2026 06:12 PM (IST)

गृह मंत्रालय के निर्देश पर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में नेपाल से विवाह कर आई महिलाओं का पंचायतवार डाटा तैयार ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण में बैठक में जानकारी देते पदाधिकारी। जागरण

पश्चिम चंपारण में बैठक में जानकारी देते पदाधिकारी। जागरण

HighLights

  1. गृह मंत्रालय के निर्देश पर नेपाली महिलाओं का डाटा बनेगा।

  2. बीएलओ घर-घर जाकर नागरिकता दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।

  3. अभियान पारदर्शी होगा, पात्र महिलाओं को परेशानी नहीं।

संवाद सूत्र, नौतन (पश्चिम चंपारण)। भारत-नेपाल की खुली सीमा वाले बिहार के सीमावर्ती इलाकों में अब नेपाल से विवाह कर आई महिलाओं का पंचायतवार डाटा तैयार किया जाएगा।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर ऐसी महिलाओं की पहचान करेंगे और उनके नागरिकता संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।

प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी और किसी भी पात्र महिला को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

बीएलओ की बैठक में मिली जिम्मेदारी

स्थानीय प्रखंड कृषि भवन सभागार में शुक्रवार को बीडीओ गिरधारी लाल की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बीएलओ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ ने सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर नेपाल से विवाह कर भारत आई महिलाओं की पहचान करने का निर्देश दिया।

दस्तावेजों का होगा सत्यापन

अभियान के दौरान संबंधित महिलाओं के भारतीय नागरिकता से जुड़े प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में उनका डाटा तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सत्यापन पूरी तरह नियमों के अनुरूप होगा।

घर-घर जाकर जुटाई जाएगी जानकारी

बीडीओ ने पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां तय करते हुए कर्मियों को घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को बेवजह परेशान न किया जाए।

समय सीमा में भेजनी होगी रिपोर्ट

बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। बीडीओ ने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर सर्वे पूरा कर रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजनी होगी, इसलिए सभी बीएलओ तय समय में अपना कार्य पूरा करें।

ये रहे मौजूद

बैठक में बीएलओ जितेंद्र दुबे, बलजीत तिवारी, राकेश रंजन, वीर पासवान, जगदीश राम, अरविंद ओझा, सिद्धार्थ शुक्ला, परशुराम प्रसाद सहित प्रखंड के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।