यूपी से बिहार ला रहे थे गांजा, बिनही चेक पोस्ट पर पुलिस ने दबोचा; तीन गिरफ्तार
भितहा पुलिस ने बगहा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बिहार-यूपी सीमा के बिनही चेक पोस्ट से गुप्त सूचना पर कार्रवा ...और पढ़ें

बिनही चेक पोस्ट पर पुलिस ने दबोचा
HighLights
बिनही चेक पोस्ट पर तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार।
पुलिस ने 8 किलो 280 ग्राम गांजा जब्त किया।
गिरफ्तार तस्करों को जेल भेजा, जांच जारी।
संवाद सूत्र, भितहा। बगहा पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में भितहा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जा रहा है। शनिवार की देर शाम स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में बिहार- यूपी सीमा के बिनही चेक पोस्ट से यूपी से बिहार में गांजा के खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने दो बाइक भी जब्त किया है।
थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि यूपी के तरफ से कुछ संदिग्ध लोग मादक पदार्थ को लेकर बिहार में प्रवेश करने वाले है। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए बिनही चेक पोस्ट पर पुलिस बल के साथ जांच अभियान चलाया गया जहां यूपी के तरफ से आ रहे दो बाइक को रोका गया।
अन्य सहयोगियों के शामिल होने की जानकारी
जांच के क्रम में बाइक पर लदा आठ किलो 280 ग्राम गांजा के साथ राजा पटेल , अब्बास अली व शहाबुद्दीन तीनों निवासी रूपही थाना भितहा को उक्त गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार गांजा तस्करों ने स्थानीय कुछ अन्य सहयोगियों के शामिल होने की बात कही। जिनके गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को रविवार को जेल भेज दिया गया।