Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्दी की रस्म में खुला दूल्हे का चौंकाने वाला राज, छोटे भाई के सिर सजा सेहरा

    Updated: Tue, 12 May 2026 04:50 PM (GMT+05:30)

    ठकराहा के बेलवारीपट्टी गांव में हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे की पहली शादी का राज खुला, जिससे शादी में हंगामा हो गया। ...और पढ़ें

    हल्दी की रस्म में खुला दूल्हे का चौंकाने वाला राज, छोटे भाई के सिर सजा सेहरा (AI Generated Image)

    हल्दी की रस्म में खुला दूल्हे का चौंकाने वाला राज, छोटे भाई के सिर सजा सेहरा (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, ठकराहा (बगहा)। ठकराहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे की कथित पहली शादी का मामला सामने आ गया।

    खुशियों के माहौल में अचानक तनाव फैल गया और शादी टूटने की नौबत आ गई। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव में एक शख्स की शादी गोपालगंज जिले की युवती से तय थी। मंगलवार को बरात जानी थी।

    सोमवार को हल्दी की रस्म चल रही थी। तभी लड़की की मां के वॉट्सएप पर एक महिला ने दूल्हे के साथ अपनी तस्वीरें भेजते हुए खुद को उसकी पत्नी बताया। महिला ने तीन बच्चों की मां होने का भी दावा किया।

    दोनों पक्षों के बीच हुआ जमकर विवाद

    मामले की जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष के लोग लड़का के गांव पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। महिला ने ठकराहा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

    छोटे भाई से हुई शादी

    घंटों पंचायत और मान-मनौव्वल के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। बड़े भाई की जगह छोटे भाई से शादी कराने पर सहमति बनी। इसके बाद मंगलवार को छोटे भाई को दूल्हा बनाकर बरात रवाना की गई। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।