Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: बच्चों के विवाद को लेकर देवरानी से हुआ झगड़ा, 4 घंटे बाद पंखे से लटकी मिली विवाहिता

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 02:55 PM (IST)

    मझौलिया में बच्चों के विवाद को लेकर देवरानी से झगड़े के चार घंटे बाद एक विवाहिता पंखे से लटकी मिली। पति और मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ...और पढ़ें

    मायकेवालों ने पंखे से लटकाकर हत्या करने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    मायकेवालों ने पंखे से लटकाकर हत्या करने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, मझौलिया। थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित मठ टोला गांव निवासी जितेन्द्र कुमार शर्मा के घर बुधवार की दोपहर में बच्चों के विवाद को लेकर देवरानी और जेठानी में झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलाना पड़ा।

    पुलिस ने समझा बूझाकर मामला शांत करा दिया। उसके करीब चार घंटे बाद जेठानी जितेन्द्र कुमार शर्मा की 26 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी का शव पंखे से लटका हुआ मिला। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।

    पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं, घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पति जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि वह पूर्वी चंपारण के मधुबन में काम करते हैं। दिन में बच्चों के बीच मामूली विवाद लेकर उनके छोटे भाई की पत्नी चांदनी देवी ने गुड़िया देवी से झगड़ा किया था।

    इस दौरान पत्नी ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। जब वे घर पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया था। सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद वे सब्जी लेने बाजार चले गए। शाम सात बजे के आसपास लौटे तो पत्नी को मृत अवस्था में पाया।

    खबरें और भी

    मृतका के पति ने भाई और पिता पर लगाया हत्या का आरोप

    जितेन्द्र शर्मा ने अपने पिता बच्चू शर्मा, माता बिंदु देवी, भाई मनु शर्मा एवं छोटे भाई की पत्नी चांदनी देवी पर पंखे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के पिता दुखीवत शर्मा ने भी हत्या का आरोप लगाए हैं।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में बेटी की शादी हुई थी और तब से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हुई थीं और जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था।

    तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

    मृतका के भाई रुपेश शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। गुड़िया देवी अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनमें 10 वर्षीय दीपरंजन, 8 वर्षीय तपस्या और 5 वर्षीय दिपांशु शामिल हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।